Cute Nicknames For Partner: पार्टनर को प्यार या मजाक में अलग-अलग निकनेम से बुलाना रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन दिखाने का एक खूबसूरत तरीका है। अपने साथी को निकनेम से पुकारना रिश्ते में प्यार, अपनापन और मजेदार पहलू को जोड़ता है। यह न केवल उनके प्रति आपके स्नेह को दर्शाता है, बल्कि रिश्ते को गहराई और मजाकिया पलों से भर देता है। हर निकनेम के पीछे एक कहानी या भावना होती है, जो रिश्ते को और खास बना देती है। अगर आपको भी अपने पति या बाॅयफ्रेंड का कोई ऐसा नाम रखना है जो आपके प्यार और लगाव की अभिव्यक्ति करता हो तो यहां आपको लड़कों के लिए क्यूट निकनेम दिए जा रहे हैं। इसमें से आप भी अपने पति या प्रेमी के लिए नाम का चयन कर सकते हैं।
Nicknames For Partner: रोमांटिक अंदाज में साथी को पुकारें, रखें ये प्यार भरे नाम
अगर आपको भी अपने पति या बाॅयफ्रेंड का कोई ऐसा नाम रखना है जो आपके प्यार और लगाव की अभिव्यक्ति करता हो तो यहां आपको लड़कों के लिए क्यूट निकनेम दिए जा रहे हैं। इसमें से आप भी अपने पति या प्रेमी के लिए नाम का चयन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानू
अपने प्रेमी या पति को शानू, सोनू जैसे नामों से बुला सकते हैं। ये सुनने और पुकारने में क्यूट और मजेदार लगते हैं। जब आप अपने पार्टनर को इन नामों से पुकारेंगे तो उन्हें भी आप पर प्यार आ जाएगा।
जानू या जान
जानू या जान लड़के या लड़की दोनों के लिए इस्तेमाल हो सकता है। नाम से ही मतलब स्पष्ट है। आप जिससे प्यार करते हैं, उसे अपनी जान मानते है। ऐसे में रोमांटिक अंदाज में अपने प्रिय को जान नाम से पुकार सकते हैं। अगर चाहें तो जानू भी बोल सकते है।
डार्लिंग
अंग्रेजी के प्यार भरे नाम काफी चलन में रहते हैं। आप भी अपने पार्टनर को अंग्रेजी के रोमांटिक नामों से पुकार सकते हैं। डार्लिंग बहुत सामान्य लेकिन प्यार को अभिव्यक्त करने वाला नाम है।
हनी
हनी अंग्रेजी भाषा का शब्द है, जिसका हिंदी अर्थ शहद होता है। आप अपने प्यारे से पति को शहद सा प्यारा और रोमांटिक नाम देना चाहती हैं तो हनी कहना बेहतर हो सकता है।
पांडा
प्यारे नामों में सिर्फ हनी या जान जैसे नाम नहीं, बल्कि कुछ मजेदार या छेड़छाड़ वाले नामों को भी शामिल कर सकते हैं। अपने पार्टनर को क्यूट पांडा बुला सकते हैं। ये नाम आपके और उनके बीच के दोस्ताना रिश्ते को जाहिर करेंगे।
बटरकप
बटरकप भावनाओं की अभिव्यक्ति करता खूबसूरत निकनेम है। बटरकप एक तरह के फूल से जुड़ा नाम है। ये नाम पार्टनर के लिए प्यार को जाहिर कर सकता है।
चाॅकलेट
अक्सर खाने पीने का शौक रखने वाले अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा डिश के नाम से पुकारते हैं। ये भी एक तरीका है अपने प्यार की अभिव्यक्ति का। लड़कियां अपने साथी को प्यार से चाॅकलेट बुला सकती हैं।
गुलाबजामुन
आप अपने पति या प्रेमी को प्यार से गुलाबजामुन, रसगुल्ला या स्वीट पोटैटो कहकर भी बुला सकती हैं।