सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: बहू की ससुराल में है पहली दिवाली? इन तरीकों से करें गृहलक्ष्मी को प्रसन्न

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Nov 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023 Celebration Ideas For Daughter In Law First Diwali Festival
daughter in law - फोटो : istock

Diwali 2023 Celebration Ideas: शादी के बाद ससुराल में मनाए जाने वाला हर पहला त्योहार बहुत खास होता है। एक लड़की अपने परिवार से दूर नए रिश्तों और परिवार के साथ समय बिताती हैं। माता-पिता और अपने भाई बहनों के साथ मनाए जाने वाले पर्व दिवाली को शादी के बाद लड़की पति और उनके परिवार के साथ मनाती है। ऐसे में कई बार बहू को अपने घर-परिवार की याद आ जाती है। वह अपने माता पिता की कमी को महसूस करके दुखी हो सकती है। हालांकि ससुराल वाले त्योहार पर कुछ खास करके बहू के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, ताकि उसे अपने परिवार की कमी को महसूस न करे।



अगर घर में नई-नई शादी हुआ है और परिवार में बहू यानी गृहलक्ष्मी का आगमन हुआ है तो वैसे भी परिवार में खुशी का मौका है। दिवाली आने वाली है और बहू की ससुराल में पहली दिवाली है तो त्योहार का मजा कुछ और ही हो जाएगा। पूरे उत्साह के साथ नई बहू के लिए त्योहार को खास बनाने के लिए कुछ खास तरीके अपना सकते हैं, ताकि गृहलक्ष्मी अपने माता पिता की कमी को महसूस न करे और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए।

Trending Videos
Diwali 2023 Celebration Ideas For Daughter In Law First Diwali Festival
in laws - फोटो : istock

बहू से पूछें उनकी राय

शादी के बाद बहू का ससुराल में पहली दिवाली है तो ये जानने का प्रयास करें कि वह अपने मायके में यह त्योहार कैसे मनाती थीं। बहू से दिवाली मनाने को लेकर उनकी राय पूछें कि उन्हें क्या पसंद है और वह त्यौहार कैसे मनाना चाहती हैं ताकि वह त्योहार को खुलकर इंजॉय कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 Celebration Ideas For Daughter In Law First Diwali Festival
Cooking Food - फोटो : istock

बहू को करें तैयारियों में शामिल

लड़की जब मायके में होती है तो वह अपने माता पिता के साथ त्योहार की तैयारियां कराती हैं। मनपसंद सजावट के सामान से लेकर रसोई में व्यंजन तैयार करने तक लड़कियां माता पिता की मदद करती हैं। ससुराल में भले ही आप बहू के पहले त्योहार पर उसके लिए सब खास करना चाहते हैं लेकिन उन्हें कामकाज से दूर न करें। दिवाली की तैयारियों में उन्हें वैसे ही शामिल करें, जैसे वह अपने घर में होती हैं।

Diwali 2023 Celebration Ideas For Daughter In Law First Diwali Festival
gift - फोटो : istock

बहू को दें तोहफे

शादी के बाद बहू की पहली दिवाली है तो उसे यादगार बनाने के लिए बहू को कोई तोहफा दे सकते हैं। घर की लक्ष्मी को पुश्तैनी आभूषण, सिक्के, बॉडी केयर किट या मेकअप किट, शाॅल-स्वेटर या सुहाग की पेटी देकर उन्हें आशीर्वाद दें। तोहफा पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वह खुश महसूस करेंगे।

विज्ञापन
Diwali 2023 Celebration Ideas For Daughter In Law First Diwali Festival
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : instagram/weddingwireindia

माता-पिता की कमी को करें दूर

लड़की अपने ससुराल में कितना भी खुश हो लेकिन शुरुआत में उन्हें अपने मायके की याद आती है। इस याद को कम करने के लिए त्योहार के मौके पर लंच या डिनर के लिए बहू के परिवार को ससुराल में आमंत्रित करें। माता पिता से मिलकर बहू बेहद खुश हो जाएगी और अपने ससुराल व मायके के सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार मना पाएगी। चाहें तो लक्ष्मी पूजा के बाद बहू को उसके मायके घुमाने ले जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed