फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2019: 500 रुपये में अपनो के लिए खरीदें ये गिफ्ट्स, देखते ही उनके चेहरे पर होगी मुस्कान

Mon, 12 Aug 2019 10:51 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 12 Aug 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Eid 2019 gift ideas under 500 rs
gifts

रमजान के पाक महीने के बाद सभी ईद के जश्न की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नौजवान हो या बच्चे हर किसी को इस दिन मिलने वाली ईदी का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज है कि इस ईद अपने करीबियों को क्या गिफ्ट करें तो हम आपकी ये परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। वैसे तो बाजार में तमाम गिफ्टस मौजूद है जिन्हें आप ईद के मौके पर अपने दोस्तों को उपहार में दे सकते हैं, लेकिन हम आपको बताते है कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडिया जो एक अच्छे गिफ्ट के साथ-साथ आपके बजट में भी फिट बैठेगा। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हैं वो गिफ्टस...

Eid 2019 gift ideas under 500 rs
attar - फोटो : social media

शुद्ध कस्तूरी अतर
परंपरागत रूप से, दुनिया के दक्षिण-पूर्व एशिया में मेहमानों को विदा करते वक्त अत्तर (इत्र) का तोहफा देना अच्छा माना जाता है। यह कस्तूरी अत्तर एक बेहतरीन लकड़ी के बक्से के साथ आती है, जिससे यह एंटीक दिखता है। अगर आप अपने चाहने वालों को कुछ आकर्षक देना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतर ऑप्शन है।

Eid 2019 gift ideas under 500 rs
earings

ज्वैलरी
गहने हमेशा से महिलाओं की पसंद रही है। अगर आप किसी महिला मित्र को ईदी देने जा रहे हैं तो उनके लिए स्पेशल ज्वैलरी गिफ्ट ले सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें अंगूठी, ईयररिंग्स, नोज पिन या ब्रेसलेट गिफ्ट में दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2019 gift ideas under 500 rs
wallpaper - फोटो : social media

आयातुलकुर्शी वाल स्टीकर
आर्ट को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक नायाब तोहफा हो सकता है । उन्हें कुछ ऐसा दें, जिससे वे अपने घर को सजा लें। यह वाल स्टीकर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो अपने घर में समय-समय पर बदलाव लाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Eid 2019 gift ideas under 500 rs
eid gift ides - फोटो : social media

इस्लाम से संबंधित किताबें
इस्लामिक संस्कृति का इतिहास काफी समृद्ध है। ईद के समय आप अपने चाहने वालों को प्रोफेट मोहम्मद की कहानियाँ और इस्लामी कायदे शिष्टाचार को समझाने वाली किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस्लाम की किताबें तोहफे में देना इस्लाम की सुन्दरता को मानने का सबसे बेहतरीन तरीका है और साथ-ही-साथ इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौक़ा भी मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed