फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फादर्स डे 2019: जानें कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

Sun, 16 Jun 2019 07:48 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 16 Jun 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
Fathers Day 2019: When How and why Fathers Day is celebrated

दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा मां का माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि एक बच्चे को बड़ा और सभ्य बनाने में उसके पिता का कोई रोल नहीं होता। पिता के त्याग और दिशा निर्देशन से ही बच्चा शिखर तक पहुंचने में कामयाब होता है। जल्द ही फादर्स डे आने वाला है। ऐसे में जानते हैं इस खास दिन की शुरुआत कैसे और कहां से हुई। 

Fathers Day 2019: When How and why Fathers Day is celebrated

फादर्स डे हर साल दुनिया भर में सभी पिता को सम्मान देने के लिए जून के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह दिन 16 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है। पिछले साल 17 जून को फादर्स डे के रूप में मनाया गया था। फादर्स डे सर्वप्रथम 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है- सोनेरा डोड की।

Fathers Day 2019: When How and why Fathers Day is celebrated

सबसे पहला आधिकारिक फादर्स डे 19 जून, 1910 को वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में मनाया गया। दरअसल सोनोरा की मां की मृत्यु के बाद उनके पिता ने ही अकेले रहकर उनकी अच्छे से परवरिश की। एक दिन सोनोरा के दिल में ख्याल आया कि मदर्स डे की तरह आखिर एक दिन पिता के नाम क्यों नहीं हो सकता? बस फिर क्या था अपने पिता को सम्मान देने के लिए सोनोरा ने 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers Day 2019: When How and why Fathers Day is celebrated

इसके बाद साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। फिर 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया। 

विज्ञापन
Fathers Day 2019: When How and why Fathers Day is celebrated

इसके बाद 1966 में पहली बार राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया। जो कि 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed