फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Injured youth dies during treatment.

Amethi News: घायल मिले युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed, 19 Aug 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment.
जगदीशपुर। घर से अहमदाबाद जाने के लिए निकले पूरे दिर्गज मजरे खैरातपुर निवासी राजकरन (28) ने सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह 15 अगस्त की रात पूरे शोहरत के पास संदिग्ध हालात में गड्ढे में घायल मिले थे। परिजन पिटाई कर रुपये छीनने के बाद गड्ढे में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस की जांच में लिवर की बीमारी से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


गंगाप्रसाद के मुताबिक उनका बेटा राजकरन 15 अगस्त को अहमदाबाद जाने के लिए छोटे भाई नंदू के साथ निहालगढ़ स्टेशन गया था। नंदू उसे स्टेशन पर छोड़कर घर लौट आया। देर रात राजकरन पूरे शोहरत के पास घायल मिला। लोगों ने इसकी सूचना दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


राजकरन ने परिजनों को बताया था कि तीन-चार लोगों ने उसकी पिटाई कर जेब में रखे रुपये छीन लिए थे। अंधेरा होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं सका था। सोमवार को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सुल्तानपुर रेफर किया। वहां से लखनऊ के आरएमएल लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में राजकरन 15 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे तक निहालगढ़ स्टेशन पर दिखाई दिया है। वह पूरे शोहरत कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। अब तक की जांच में लिवर की बीमारी से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



--------
परिवार में छाया मातम
राजकरन की मौत से पिता गंगाप्रसाद, पत्नी अंजू, भाई अर्जुन, नंदू, अविनाश व शिवबरन तथा बहन पूनम और लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को संभालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed