{"_id":"6a84b242d6992c5d8a05aac6","slug":"two-stolen-bikes-recovered-accused-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1024-173666-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर। बाइक चोरी के मामलों में संग्रामपुर पुलिस ने सोमवार देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था। बरामद दोनों बाइक अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई थीं। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जरौटा-मिश्रौली मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मिश्रौली की ओर से बाइक लेकर आ रहे युवक को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के मुताबिक ईश्वरपुर निवासी शुभम मौर्या (22) के कब्जे से मिली बाइक अमेठी कस्बे के एक मैरिज लॉन से चोरी हुई थी। मामले में अमेठी थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
दूसरी बाइक शुभम की निशानदेही पर विशेसरगंज जंगल से बरामद की गई, जो ठेंगहा-मिश्रौली मोड़ से चोरी हुई थी। इस संबंध में संग्रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया।