फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dealers protest against forced tagging of fertilizers.

Amethi News: खाद पर जबरन टैगिंग के विरोध में डीलर्स का प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dealers protest against forced tagging of fertilizers.
अमेठी सिटी। खाद पर जबरन टैगिंग और अधिक कीमत वसूली के विरोध में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र रंजन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जनपद में कुछ थोक विक्रेताओं और कंपनियों की ओर से फुटकर उर्वरक एवं कृषि इनपुट विक्रेताओं पर महंगे उत्पादों की टैगिंग थोपी जा रही है।
विज्ञापन


यूरिया और डीएपी के साथ सल्फर, जिंक और बायो-फर्टिलाइजर जैसे उत्पाद लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इससे फुटकर विक्रेताओं को अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सामग्री खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने थोक विक्रेताओं की ओर से निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों की भी जांच कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनियों और थोक विक्रेताओं की मनमानी का असर फुटकर विक्रेताओं के कारोबार पर पड़ रहा है। कृषि इनपुट की बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने कहा कि खाद के साथ अनावश्यक उत्पादों की टैगिंग पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले थोक विक्रेताओं और कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे को लेकर आगे भी आवाज उठाता रहेगा।


जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र रंजन ने ज्ञापन लेकर शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री रामकिशोर त्रिवेदी, गौरव सिंह व अमित शुक्ल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed