{"_id":"6a84b2d591e9fa4a7905b511","slug":"assessment-of-children-in-1603-schools-to-begin-today-amethi-news-c-96-1-ame1008-173697-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1603 स्कूलों में आज से होगा बच्चों का आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1603 स्कूलों में आज से होगा बच्चों का आकलन
Wed, 19 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले के 1570 परिषदीय और 33 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बुधवार से शैक्षिक सत्र 2026-27 की पहली सत्रीय परीक्षा शुरू होगी। 19 से 25 अगस्त तक होने वाली परीक्षा में जुलाई तक पढ़ाए गए मासिक पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रश्नपत्र तैयार कराने और परीक्षा कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संबंधित कक्षा और विषय शिक्षक करेंगे। परीक्षा से जुड़े अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा में होने वाला खर्च कंपोजिट स्कूल ग्रांट से किया जाएगा।
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य सिर्फ अंक देना नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करना भी है। किसी विषय में अपेक्षित अधिगम स्तर हासिल न करने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित किया जाएगा। उनके लिए अतिरिक्त अभ्यास, उपचारात्मक शिक्षण और विशेष पुनरावृत्ति सत्र चलाए जाएंगे।