फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   encroachment on Mathura Escape raised meeting

Mathura News: सिंचाई बंधु की बैठक में गूंजा मथुरा एस्केप पर अतिक्रमण का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
encroachment on Mathura Escape raised meeting
मथुरा। जनपद सिंचाई बंधु की बैठक मंगलवार को राजीव भवन के सभागार में हुई। इसमें विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा एस्केप से अतिक्रमण हटाने का मुद्दा उठाया। अभियंताओं ने उन्हें कोर्ट के अनुसार चल रही कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन दर्जन शिकायतों की सुनवाई कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने अनुपस्थित जिला कृषि अधिकारी, सहायक उप निबंधक (कोऑपरेटिव), एक्सईएन विद्युत के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की। उपाध्यक्ष ने पक्के अतिक्रमणों पर कार्रवाई, अवैध पाइपलाइन उखाड़ने और टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव एवं एक्सईएन नवीन कुमार एवं उमेश कुमार, भाजपा जिला महामंत्री सत्यपाल सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, दीप शिखर, संजय यादव, हर्ष वर्मा, बलवीर सिंह, वैभव सांगवान, जयंती प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये शिकायतें आईं
बैठक में भाकियू अराजनीतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बलदेव क्षेत्र में रजबहे और माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की। जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने बठैन ड्रेन में सफाई न होने से जलभराव, फिरौन सिंह ने अहमल में सिंचाई विभाग की भूमि को लोगों द्वारा अपने नाम कराने का मामला उठाया। वहीं कई भूमि पर अतिक्रमण, नहरों में अवैध पाइपलाइन से राजस्थान में पानी बेचने, सींचपाल व सींच पर्यवेक्षकों पर अवैध वसूली करने, कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध पुलिया बनाने, नालों की अधूरी सफाई और चेकडेम के लिए रजबहों की पटरी क्षतिग्रस्त करने की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed