{"_id":"6a84b1b06955d6ac5b06b53b","slug":"kajali-mela-a-sufficiently-wide-passage-should-be-kept-between-the-stalls-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-128046-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजली मेला: दुकानों के बीच पर्याप्त चौड़ा रख जाए मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजली मेला: दुकानों के बीच पर्याप्त चौड़ा रख जाए मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अपर एसपी वंदना सिंह और एडीएम वित्त इंद्रनंदन सिंह ने मंगलवार को ऐतिहासिक कजली महोत्सव को लेकर मेला स्थल कीरत सागर तट का निरीक्षण किया। कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दुकानों के बीच मार्ग पर्याप्त चौड़ा रखें। उन्होंने मेला परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने, पार्किंग व रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एडीएम और अपर एसपी ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन व जनसुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला परिसर व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।
भीड़ नियंत्रण व महिला सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रबंध, पर्याप्त पुलिस बल व हेल्प डेस्क की व्यवस्था पर जोर दिया। कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं समय पर प्रभावी रूप से पूरी कर ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर सीओ सदर रविकांत गोंड, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।