फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   House collapses after excavated drain fills with water; two goats die.

Hamirpur News: खुदे नाले में पानी भरने से मकान ढहा, दो बकरियां मरी

Wed, 19 Aug 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
House collapses after excavated drain fills with water; two goats die.
फोटो 18 एचएएमपी 22- पंधरी में नाले में पानी भरने से गिरा कच्चा मकान। पीड़ित
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर पैलानी तिंदवारी मार्ग किनारे पंधरी गांव में नाला निर्माण के लिए खोदाई कराई जा गई है। नाले में बारिश का पानी भरने से चपेट में आया कच्चा रिहायशी मकान ढह गया। मकान ढहने से दो बकरियां मर गई हैं और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

पंधरी गांव निवासी भोला प्रजापति ने बताया कि गांव के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे सुमेरपुर पैलानी तिंदवारी मार्ग किनारे पीडब्ल्यूडी नाला का निर्माण करा रही है। इसके लिए खोदाई कराकर बगैर निर्माण के छोड़ दिया गया है। लगातार बारिश के चलते हुए जलभराव से उसका रिहायशी मकान ढह गया है। घटना में उसकी दो बकरियां मर गई और भूसा एवं गृहस्थी का सामान नष्ट होने से करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अरुण कुमार से बात करने का प्रयास किए गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed