फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड से चाहते हैं उम्र भर का साथ तो धर्मेंद्र हेमा की लव स्टोरी से सीखें ये 5 बातें

Tue, 16 Oct 2018 10:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Hema Malini: Tips from Hema Malini And Dharmendra Love Story will take your heart
hema malini
अगर आपको भी अपने प्यार की मंजिल पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है तो धर्मेंद्र और उनकी ड्रीम गर्ल की रोमांटिक लव स्टोरी से सीखें ये 5 बातें....अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी कभी भी उनके लिए आसान नहीं रही। हेमा मालिनी से शादी करने के लिए पहले से शादीशुदा अभिनेता ने बहुत पापड़ बेले।बावजूद इसके उनकी लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हुई। हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...जिसकी मदद से आप भी बना सकते हैं अपनी स्टोरी को बेहद रोमांटिक। 


 
Happy birthday Hema Malini: Tips from Hema Malini And Dharmendra Love Story will take your heart
hema malini
न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंंधन
बॉलीवुड में 'ड्रीम गर्ल' के नाम से पहचाने जाने वाली हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था। उस समय हेमा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा रहता था। हेमा को तीन-तीन सुपरस्टार्स ने शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन आखिर में उन्होंने धर्मेद्र को ही अपने जीवनसाथी के रूप में चुना।उनकी इस बात से समझा जा सकता है कि आप जब किसी से प्यार करते हैं तो आप बिना कुछ सोचे समझे ही उसकी तरफखींचें चले जाते हैं। सही क्या है क्या गलत आप इन सब चीजों से ऊपर उठ जाते हैं।  

 
Happy birthday Hema Malini: Tips from Hema Malini And Dharmendra Love Story will take your heart
hema malini
तालमेल 
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को 39 साल पूरे हो गए हैं। इन दोनों स्टार कपल ने साल 1979 में शादी की थी। हालांकि हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। शादीशुदा होने के बावजुद हेमा ने धर्मेंद्र से न केवल प्यार किया बल्कि उनसे शादी कर अपने प्यार को कामयाब भी बनाया।धर्मेंद्र के लिए अपनी लाइफ में मौजूद दोनों महिलाओं के साथ तालमेल बनाकर रखना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने ये काम बहुत ही खूबसूरत ढंग से किया ताकि किसी की भावनाएं आहत न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Hema Malini: Tips from Hema Malini And Dharmendra Love Story will take your heart
हेमा मालिनी
प्यार के लिए कुछ भी करने को राजी
धर्मेंद्र जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते थे उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पहले ही मना लेते। हेमा के साथ रोमांटिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजाद कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। 
 
विज्ञापन
Happy birthday Hema Malini: Tips from Hema Malini And Dharmendra Love Story will take your heart
हेमा मालिनी
कुछ भी कर गुजरने वाला जज्बा
'शोले' फिल्म में जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ने वाला सीन सिखा रहे होते हैं तो उन्होंने उस सीन को दस से अधिक बार रीटेक कराया। हेमा, धर्मेंद्र की यह शरारत समझती थीं और वह चुपचाप बिना कुछ कहे बार-बार शॉट दिए जाती थीं। हेमा की मां या नानी जो कि शूटिंग कई दफा होते हुए भी अपनी आंख के सामने यह सब देखने के लिए बाध्य होते और धर्मेंद्र सबकी आंखों के सामने ही हेमा से रोमांस कर लेते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed