फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: धोखेबाज पार्टनर की होती है ये निशानी, इन तरीकों से करें पहचान

Sun, 28 Aug 2022 09:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 28 Aug 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
How to Know if You are Dating a Cheater Follow These Signs to Identify
धोखेबाज पार्टनर की निशानी - फोटो : istock
Relationship Tips: अपने जीवनसाथी, बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते हैं, हर वक्त उनकी फिक्र करते हैं, उन पर विश्वास करते हैं लेकिन जब वही साथी आपके विश्वास को ठेस पहुंचाता है, तो आप टूट जाते हैं। अक्सर रिलेशनशिप में ऐसा होता है कि आप अपने रिश्ते और पार्टनर के प्रति ईमानदार होते हैं लेकिन पार्टनर आपको प्यार में धोखा दे रहा होता है। आप पार्टनर की चिकनी चुपड़ी बातों में आ जाते हैं और उनके धोखे को समझ नहीं पाते। जब आपको सच्चाई का पता चलता है तो काफी देर हो चुकी होती है। कई बार तो आपको पार्टनर के झूठ और चालाकियों का पता भी नहीं चलता और आप धोखे से अंजान बने रहते हैं। कई बार आप पार्टनर के धोखे या झूठ को पकड़ लेते हैं लेकिन बहुत अधिक विश्वास होने के कारण उन बातों को इग्नोर कर जाते हैं। हालांकि एक अच्छे और स्वस्थ रिश्ते के लिए आपको अपने पार्टनर के सच व झूठ का पता होना चाहिए। पार्टनर की कुछ बातों से खुद समझें कि वह इस रिश्ते में कितना ईमानदार है। यहां आपको धोखेबाज पार्टनर की पहचान के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं। 
How to Know if You are Dating a Cheater Follow These Signs to Identify
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

बातें छुपाए

अक्सर कपल एक दूसरे से उनके कॉलेज या ऑफिस की बातें शेयर करते हैं। वह जब बातचीत करते हैं तो अपने कलीग, दोस्तों या किसी नए शख्स से मिले होते हैं तो इस बारे में पार्टनर को बताते हैं। लेकिन जब आपका पार्टनर अपने ऑफिस या कॉलेज और अपने दोस्तों के बारे में आपसे चर्चा न करें तो समझ लीजिए कि साथी सिर्फ आपके साथ घूमने फिरने तक ही सीमित है। वह आपको अपने सोशल सर्किल में शामिल नहीं करना चाहता या चाहती है।

How to Know if You are Dating a Cheater Follow These Signs to Identify
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

फोन दूर रखें आपसे

लोग प्राइवेसी के लिए अपने फोन में पासवर्ड लगाते हैं लेकिन जब साथी अपने पार्टनर को भी अपना फोन न छूने दे या फोन का पासवर्ड न बताए तो समझ लेना चाहिए कि वह कुछ ऐसा आपसे छुपा रहे हैं जो गलत है। ऐसे मामलों में अधिकतर पार्टनर आपको धोखा दे रहे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Know if You are Dating a Cheater Follow These Signs to Identify
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

रिश्ता जाहिर न करें

अगर पार्टनर इस रिश्ते को लेकर गंभीर है तो वह आपके और अपने बारे में किसी दूसरे से बात करने में कतराएगा नहीं। पार्टनर जब अपना रिलेशनशिप छुपाकर रखे, किसी अन्य को आपके बारे में न बताएं, तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहे हों और इस रिश्ते को लेकर गंभीर न हों।

विज्ञापन
How to Know if You are Dating a Cheater Follow These Signs to Identify
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

आपसे पैसे खर्च कराएं

अक्सर लोग फायदे के लिए रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ऐसे रिश्ते में पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता, बल्कि सिर्फ आपका फायदा उठाते हैं। जब आप कहीं बाहर जाते हैं तो वह शॉपिंग या किसी न किसी बहाने से आपके पैसे खुद पर खर्च कराते हैं। वह आपसे अपनी परेशानियां बताकर अक्सर पैसे मांगने लगे तो समझना चाहिए कि वह सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए आपका फायदा उठा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed