{"_id":"5f588109d165a66e9c39621f","slug":"important-things-to-keep-in-mind-for-friendship-with-ex-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स से रखना चाहते हैं दोस्ती, तो इन बातों को ध्यान में रखना है जरुरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
एक्स से रखना चाहते हैं दोस्ती, तो इन बातों को ध्यान में रखना है जरुरी
कभी-कभी जब किसी का रिश्ता टूटता है तो वे लोग आपस में दोस्त बने रहना चाहते हैं, लेकिन क्या यह सही है। अपने पूर्व प्रेमी या पति-पत्नी से दोस्ती रखना कहां तक सही हो सकता है? यह सवाल मन में जरुर आता है, क्योंकि प्यार और शादी दो ऐसे रिश्ते होते हैं, जिसमें लोग एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा भावनात्मक रुप से जुड़े होते हैं। इसलिए अपने एक्स से दोस्ती का रिश्ता रखना इतना आसान भी नहीं होता है, लेकिन ब्रेकअप या फिर शादी टूटने के बाद आप अपने एक्स से दोस्ती रखना चाहते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में जरुर रखना चाहिए।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप अपने एक्स चाहे पति-पत्नी प्रेमी प्रेमिका से दोस्ती का रिश्ता रखते समय ये जरुर ध्यान रखें की अब और पहले में बहुत ज्यादा फर्क है। आपको यह याद रखना चाहिए कि अब आप सिर्फ दोस्त हैं। इसलिए एक-दूसरे के ऊपर निर्भरता को कम कर दें, यानि एक दूसरे के बारे में हर बात की जानकारी रखना या फिर बार-बार कॉल करके पूछना। ये सार चीजें आपको आपके एक्स से इमोशनली कनेक्ट कर सकती हैं जिससे आप किसी दूसरे रिश्ते में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसका असर आपके ने रिश्ते पर भी पड़ सकता है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप की अपने एक्स के साथ दोस्ती है, तो अपना व्यवहार एक अच्छे दोस्त की तरह रखें क्योंकि पहले और अब में बहुत फर्क है। आपको इस बात से कोई मतलब नहीं रखना चाहिए कि आपका एक्स किसी और के साथ मूवऑन कर रहा है या फिर उसकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है। आप ये उम्मीद बिल्कुल भी न रखें की आपका पूर्व प्रेमी या प्रेमिका आपको पहले की तरह हर चीज बताए, क्योंकि दोस्ती की अपनी एक सीमा होती है। अगर वे आपसे कुछ शेयर करना चाहते हैं तो अलग बात है, लेकिन इसके लिए आप उन्हें बाध्य नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किसी वजह से रिश्ता टूटने के बाद आपकी एक्स से दोस्ती है। लेकिन अब भी आपको उसकी हर बात से फर्क पड़ता है तो इसका मतलब है कि अब भी आप उससे पूरी तरह से अलग नहीं हो पाए हैं। अगर आप दोबारा से उसके साथ रिलेशन में जाना चाहते हैं तो उस पर एक बार जरुर सोचे क्योंकि हो सकता है कि फिर से रिलेशन में जाने से प्रॉबलम्स हो। जिससे आपके रिश्ते में और भी ज्यादा कड़वाहट आ सकती है। और हो सकता है कि आप दोस्त भी न रह पाएं। इसलिए अगर आप उससे इमोशनली कनेक्ट हैं तो थोड़ा दूर रहना ही अच्छा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।