{"_id":"5c0d0100bdec2241bb51dca8","slug":"jaipur-royal-diya-kumari-files-for-divorce-everything-about-princess-diya-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों तलाक मांग रही है जयपुर की राजकुमारी दीया, 21 साल पहले समाज से लड़कर की थी लव मैरिज","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
क्यों तलाक मांग रही है जयपुर की राजकुमारी दीया, 21 साल पहले समाज से लड़कर की थी लव मैरिज
Mon, 10 Dec 2018 01:54 PM IST
मोना नारंग
मोना नारंग, अमर उजाला
मोना नारंग, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
diya kumari
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के पूर्व राजघराने की बेटी दीया कुमारी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। 21 साल पहले सारे समाज से लड़कर लव मैरिज कर चर्चा में आई दीया ने अब अपने पति नरेंद्र सिंह से तलाक मांगा है, जिसके बाद से वह खबरों में बनी हुई हैं। दीया ने गांधीनगर स्थित फैमिली कोर्ट में अपने पति नरेंद्र सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई है। माना जा रहा है कि कोर्ट दीया कुमारी की याचिका पर जल्द सुनवाई कर सकता है।
diya kumari
- फोटो : twitter
दीया ने अपनी लव स्टोरी को लेकर एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें उन्होंने नरेंद्र सिंह के साथ अपने अफेयर की सारी जानकारी शेयर की थी। दीया ने इसमें इस बात का जिक्र किया कि कैसे उनके पति नरेंद्र सिंह से पहली मुलाकात हुई थी। नरेंद्र से जब वह मिली थीं तो उनकी उम्र महज 18 साल थी।
Diya Kumari Holi
- फोटो : PTI
बकौल दीया, 1989 में नरेंद्र जब ग्रेजुएशन के बाद चार्टर्ड एकाउंटेंट की तैयारी कर रहे थे तो उस दौरान उन्होंने एसएमएस संग्रहालय ट्रस्ट में ट्रेनिंग के लिए अकाउंट सेक्शन में ज्वॉइन किया था। यहां उन्होंने तीन महीने काम किया। इसी दौरान मेरी उनसे महल में पहली मुलाकात हुई। वह कुछ काम से आए थे क्योंकि मैं भी अकाउंट में मदद कर रही थी, जिसमें मुझे उनके साथ कुछ हिसाब देखने के लिए कहा गया था। हम लोगों में बात हुई और मुझे उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीया कुमारी
नरेंद्र में मुझे जो बात सबसे ज्यादा अच्छी लगी, वो थी उनकी सादगी और ईमानदारी। उनका केयरिंग स्वभाव मुझे अच्छा लगा, जो भारतीय पुरुषों में बहुत कम ही देखने को मिलता है। यह तय था कि यह लव एट फर्स्ट साइट यानी पहली नजर में ही प्यार होने जैसा नहीं था। इसका पहला एहसास मुझे उनकी ट्रेनिंग के तीन महीने बाद हुआ। मेरा उनसे मिलने का मन किया करता था। वो जब जयपुर आते तो हम अपने दोस्त के यहां मिला करते थे। तब तक हम दोनों में बस अच्छी दोस्ती हुआ करती थी।
विज्ञापन
diya kumari
- फोटो : twitter
इसके बाद जब मुझे अपने माता-पिता के साथ विदेश यात्रा पे जाना पड़ा, तब मुझे नरेंद्र की याद सताने लगी। मेरा हर वक्त उनसे मिलने का दिल करता था। तब मुझे समझ आया कि हमारे बीच सिर्फ दोस्ती ही नहीं है। मुझे तब यह एहसास हुआ की मेरी उनके प्रति कितनी स्ट्रॉन्ग फीलिंग है।