फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2022: पति अक्सर करता है गुस्सा, तो इन तरीकों से बनाएं बेहतर रिश्ता

Thu, 13 Oct 2022 06:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Oct 2022 06:43 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022: Happy Married Life Tips How to Deal With Husband's Anger Outbursts in Hindi
पार्टनर का गुस्सा शांत करने के तरीके - फोटो : istock

Karwa chauth 2022: करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसमें पत्नी अपने पति की लंबी आयु का कामना करती है और उपवास करती है। पति और पत्नी का रिश्ता बहुत खास और गहरा होता है। दो लोग जब शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनका एक परिवार बनता है। शादी को अपने पार्टनर के साथ जीवन भर का साथ माना जाता है। लेकिन कई बार पार्टनर का व्यवहार आपके रिश्ते में कड़वाहट ला देता है। पति पत्नी से प्यार तो करते हैं लेकिन उनका गुस्सैल रवैया या बहुत जल्दी नाराज होना उनके शादीशुदा जीवन को मुश्किल बना देता है। ऐसे में अगर आपके पति पर भी गुस्सा हावी हो जाता है और वह बात-बात पर गुस्सा करते हैं तो पत्नी को उनके गुस्सैल रवैये को संभालना आना चाहिए। गुस्सैल पति को शांत करने और अपनी शादीशुदा जीवन खुशहाल बनाने के लिए पत्नी ये तरीके अपनाएं।

Karwa Chauth 2022: Happy Married Life Tips How to Deal With Husband's Anger Outbursts in Hindi
पार्टनर का गुस्सा शांत करने के तरीके - फोटो : istock

आप शांत रहें

बड़े बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि अगर एक व्यक्ति गुस्से में है तो दूसरे को शांत रहकर बात संभालनी चाहिए। इस सलाह को हर कपल को अपने जीवन में अपनानी चाहिए। अगर पति किसी बात पर नाराज है और गुस्से में बात कर रहा है तो आप शांत रहकर बात करें। ऐसे वक्त पर पत्नी को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। दोनों का ही गुस्सा खतरनाक हो सकता है।

Karwa Chauth 2022: पति के लिए रख रही हैं पहली बार करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन बातों का ध्यान
 

Karwa Chauth 2022: Happy Married Life Tips How to Deal With Husband's Anger Outbursts in Hindi
पार्टनर का गुस्सा शांत करने के तरीके - फोटो : istock

वजन जानें

भले ही पति बात-बात पर गुस्सा होता है लेकिन उनके गुस्से को गंभीरता से लें और ये जानने का प्रयास करें कि उनके गुस्से की वजह क्या है। किसी भी समस्या का हल निकालने के लिए उस समस्या की वजह पता होनी चाहिए। ये जानने की कोशिश करें कि वह क्यों गुस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022: Happy Married Life Tips How to Deal With Husband's Anger Outbursts in Hindi
पार्टनर का गुस्सा शांत करने के तरीके - फोटो : istock

समाधान निकालें

साथी के गुस्सा होने की वजह पता चल जाए तो उसका समाधान निकालने का प्रयास करें। आप कुछ ऐसा करें कि जितनी जल्दी हो उनका गुस्सा शांत हो जाए। इसलिए उनकी नाराजगी को दूर करने की कोशिश करें।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2022: Happy Married Life Tips How to Deal With Husband's Anger Outbursts in Hindi
पार्टनर का गुस्सा शांत करने के तरीके - फोटो : istock

बच्चों या बड़ों की मदद लें

अगर पति बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाएं और अपना नियंत्रण क्रोध पर खो बैठें तो किसी की मदद ले सकते हैं। अगर आपके बच्चे हैं तो उनके जरिए पति का गुस्सा शांत करने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों से हर माता पिता को प्यार होता है, ऐसे में पति जो गुस्सा आपके सामने जाहिर कर सकते हैं वह बच्चों या घर के बड़े बुजुर्गों के सामने नहीं दिखा सकते हैं। इसलिए उन्हें शांत कराने के लिए बच्चों या बड़ों के साथ उन्हें व्यस्त कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed