फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे को मोबाइल-टीवी की लग गई है लत, तो इन तरीकों से छुड़ाएं आदत

Mon, 10 Oct 2022 01:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Oct 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips To Get Rid Of Mobile TV Addiction For Children in Hindi
टीवी मोबाइल की आदत छुड़ाने के टिप्स - फोटो : Pixabay

Parenting Tips: आजकल छोटे बच्चों के हाथ में भी स्मार्टफोन नजर आने लगा है। बच्चे मोबाइल के फीचर्स के बारे में इतनी अच्छी तरह से जानते हैं कि बड़े बड़े भी मात खा जाएं। यूट्यूब और गेम्स फोन में कहां हैं, उन्हें कैसे यूज करना है, ये सब बच्चे मिनटों में सीख जाते हैं। इसके अलावा टीवी देखे बिना खाना न खाने की आदत तो लगभग हर बच्चे में देखने को मिल जाती हैं। हालांकि टीवी देखने के चक्कर में वह सही से खाते पीते भी नहीं। वहीं अगर गलती से रिमोट कंट्रोल पर हाथ पड़ जाए और उनका पसंदीदा कार्टून चैनल बदल जाए, तो बच्चों का रोना चिल्लाना घर-घर की कहानी बन चुका है। एकल परिवार में माता-पिता हर वक्त बच्चे पर नजर नहीं रख पाते, इसलिए उन्हें मोबाइल थमा देते हैं या फिर टीवी ऑन कर देते हैं। बच्चे भले ही टीवी और मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं लेकिन अधिक मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल उन्हें इसका आदी या लती बना देता है। मोबाइल-टीवी की आदत बच्चों से छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे को भी टीवी और मोबाइल फोन की आदत पड़ गई है, तो कुछ तरीकों को अपनाकर अभिभावक बच्चों की आदत को छुड़वा सकते हैं।

Parenting Tips To Get Rid Of Mobile TV Addiction For Children in Hindi
टीवी मोबाइल की आदत छुड़ाने के टिप्स - फोटो : Istock

बच्चों में मोबाइल-टीवी की आदत दूर करने के टिप्स

बच्चों को दें वक्त

बच्चे खाली वक्त बिताने के लिए मोबाइल और टीवी देखना शुरू करते हैं और ज्यादातर समय बिताने के कारण उनको लत लग जाती है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चे के साथ कुछ वक्त बिताएं। बच्चा जब माता पिता के साथ व्यस्त रहेगा तो टीवी या मोबाइल से दूर होने लगेगा। इससे उसके दिमाग का भी बेहतर विकास हो पाएगा।

Parenting Tips To Get Rid Of Mobile TV Addiction For Children in Hindi
टीवी मोबाइल की आदत छुड़ाने के टिप्स - फोटो : Istock

बच्चे को सिखाएं नई चीजें

बच्चे को टीवी या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर करने के लिए उन्हें कुछ अच्छी चीजों को सीखने के लिए प्रेरित करें। जैसे उनकी हॉबी या रुचि को समझें और उस ओर प्रोत्साहित करें। सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग या धार्मिक चीजों से बच्चों को जोड़ें। बच्चों का समय जब इस तरह की एक्टिविटी में लगेगा तो वह खाली वक्त में टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल करने के बजाय अपनी रूचि के कार्यों में समय देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips To Get Rid Of Mobile TV Addiction For Children in Hindi
टीवी मोबाइल की आदत छुड़ाने के टिप्स - फोटो : istock

समय तय करें

बच्चों में टीवी या मोबाइल की बहुत अधिक लत लग रही हो, तो इसे ठीक करने के लिए उनका टीवी देखने या मोबाइल इस्तेमाल करने का एक समय फिक्स कर दें। उनका समय इस ओर धीरे धीरे कम करने की कोशिश करें। एक बार में उनसे मोबाइल छीन लेने से आदते ठीक नहीं होंगी।

विज्ञापन
Parenting Tips To Get Rid Of Mobile TV Addiction For Children in Hindi
टीवी मोबाइल की आदत छुड़ाने के टिप्स - फोटो : Pixabay

खुद को बदलें

बच्चों के व्यवहार पर उनके माता पिता का असर होता है। अगर अभिभावक बच्चों के सामने मोबाइल या टीवी में अधिक वक्त देते हैं तो बच्चा भी वैसा ही करेगा और आपके रोकने पर आपकी बात को नहीं समझेगा। इसलिए बच्चों के सामने अच्छा उदाहरण सेट करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed