फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mumtaz Murder Case Main Accused Shoyel Arrested

Kanpur: मुमताज हत्याकांड; साढ़ में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी शोयल गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Sun, 16 Aug 2026 07:11 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 07:11 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कुंदौली भट्ठा मोड़ के पास करीब सवा तीन बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन
Kanpur: Mumtaz Murder Case Main Accused Shoyel Arrested
मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में बीते 8 अगस्त को हुए चर्चित मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कुंदौली भट्ठा मोड़ के पास सवा तीन बजे हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया है। पकड़ा गया आरोपी मृतक मुमताज का चचेरा भाई है।

विज्ञापन

Kanpur: Mumtaz Murder Case Main Accused Shoyel Arrested
मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala

पत्नी और मासूम बेटी के सामने की थी बेरहमी से हत्या

उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त की आधी रात को देवसढ़ गांव के बाहर खेतों में बने मकान में मुमताज की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बेखौफ बदमाशों ने इस जघन्य वारदात को मुमताज की पत्नी शाहजहां और 5 महीने की मासूम बच्ची मंतशा की आंखों के सामने अंजाम दिया था। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने शाहजहां को भी धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया था और घर में रखी बाइक व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Mumtaz Murder Case Main Accused Shoyel Arrested
मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala

व्हाट्सएप पर दे रहा था धमकियां

वारदात के बाद से मुख्य आरोपी शोयल पुलिस से बचने के लिए सिर के बाल मुड़वाकर भेष बदलकर कई राज्यों में छिपता फिर रहा था। पैसे खत्म होने पर जब वह वापस लौटा, तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली। फरारी के दौरान वह पीड़िता के परिवार को व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजकर लगातार धमकियां भी दे रहा था।

विज्ञापन

Kanpur: Mumtaz Murder Case Main Accused Shoyel Arrested
मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala

साढ़ प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध शोयल को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। मामले में शामिल तीसरे मददगार आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed