Unique Baby Boy Or Girl Names on Moon: प्रकृति में बेहद खूबसूरत चीजें हैं, लेकिन जब भी खूबसूरती की तुलना करनी होती है तो सबसे पहले चांद से की जाती है, जो रात के अंधेरे को रोशन करता है। चांद सुंदरता का प्रतीक है तो वहीं धार्मिक महत्व भी रखता है। हिंदू-मुस्लिम समाज के कई त्योहार चांद के दीदार पर निर्भर करते हैं। हिंदू पर्व में चांद का विशेष योगदान है। इसी महीने में दो खास पर्व हैं जो चांद से जुड़े हुए हैं। पहला शरद पूर्णिमा और दूसरा करवा चौथ।
Baby Names On Moon: इस महीने घर आया है नन्हा मेहमान, बच्चे को दें चांद सा नाम
यहां चांद से जुड़े कुछ सुंदर नामों की सूची दी जा रही है जो आपके बेटे या बेटी दोनों के लिए उपयुक्त रहेंगे। ये नाम न केवल सुंदरता के प्रतीक हैं बल्कि काफी यूनिक और नए हैं।
बेटे के लिए चांद सा नाम
अयंक
अ अक्षर से शुरू होने वाले इस नाम का अर्थ चंद्रमा होता है। बेटे के लिए ये नाम यूनिक और सुंदर है।
चित्रांक
बेटे के लिए चित्रांक नाम बेहद प्यार और यूनिक है। इस नाम का अर्थ है कि जो व्यक्ति चंद्रमा की तरह सुंदर व्यक्तित्व का हो।
चित्रेश
चंद्रमा को चित्रेश भी कहा जाता है। ये नाम खूबसूरत, मनमोहक गुण का प्रतीक है।
हृदयांशु
चंद्रमा को इस नाम से भी जाना जाता है। हृदयांशु का अर्थ है हृदय का प्रकाश।
मोनांक
मोनांक का अर्थ है चंद्रमा का अंश या हिस्सा।
सोमक
चंद्र देव को सोमक नाम से भी जाना जाता है। इस नाम का अर्थ राजा या मालिक से भी है। बेटे के लिए यह नाम काफी नया सा है।
बेटी के लिए चांद सा नाम
जान्हवी
बेटी के लिए जान्हवी नाम बेहद प्यारा है। जान्हवी का अर्थ होता है चांद सी रोशनी।
इंदुबाला
इस नाम का अर्थ काफी खूबसूरत है। चांद सी बेटी को आप प्यार से इंदु बुला सकते हैं। इंदु का अर्थ है अमृत, वहीं चांद को इंदुबाला कहते हैं।
ऋत्विका
लड़की के लिए ऋत्विका बेहद ही खूबसूरत सा नाम है जिसका अर्थ होता है राजकुमारी, चंद्रमा और पुजारी।
श्रावणी
श्रावणी का अर्थ है श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन। शरद पूर्णिमा के मौके पर बेटी के लिए श्रावणी नाम शोभा देगा।