सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LPG gas shortage has increased the demand for PNG, 2500 registrations in 20 days

Prayagraj : एलपीजी गैस की किल्लत ने बढ़ा दी पीएनजी की मांग, 20 दिन में हुए ढाई हजार रजिस्ट्रेशन

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की किल्लत से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की मांग बढ़ गई है। ऐसे में जिन इलाकों में पीएनजी की लाइन पड़ी है, वहां के लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है।

LPG gas shortage has increased the demand for PNG, 2500 registrations in 20 days
gas pipeline PNG - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की किल्लत से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की मांग बढ़ गई है। ऐसे में जिन इलाकों में पीएनजी की लाइन पड़ी है, वहां के लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है। मात्र 20 दिन के भीतर लगभग ढाई हजार लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए सिविल लाइंस स्थित इंडियन ऑयल अदाणी गैस के कार्यालय में संपर्क किया है।

Trending Videos


वहीं, करीब 1200 नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हालांकि, शहर के 70 फीसदी इलाके में अभी भी पीएनजी की लाइन न होने से लोगों में मायूसी भी है। कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां पीएनजी की लाइन तो है पर कई स्थानों पर कनेक्शन के पॉइंट नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने पीएनजी पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है। बढ़ती मांग के आगे कम समय में उपभोक्ताओं को पीएनजी का कनेक्शन उपलब्ध कराना इंडियन ऑयल अदाणी गैस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में होगा विस्तार

पीएनजी की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल अदाणी गैस जल्द ही शहरी क्षेत्र में विस्तारीकरण की योजना बना रहा है। शहर के अल्लापुर, बैरहना, दारागंज, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, लूकरगंज सहित कई अन्य इलाकों में लाइन डालने के लिए नगर निगम से अनुमति लेने की तैयारी है।

यहां है लाइन

शहर में सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन, मम्फोर्डगंज, कालिंदीपुरम में पीएनजी की लाइन पड़ी है। इसके अलावा झूंसी, अंदावा, हनुमानगंज, फूलपुर, नैनी एडीए कॉलोनी, फाफामऊ, झलवा और मनौरी में पीएनजी के पॉइंट हैं। कुल 32 हजार घरों में पीएनजी का कनेक्शन है।

ऐसे मिलता है कनेक्शन

पीएनजी कनेक्शन के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन होता है। इसके लिए साइट पर जाकर खुद आवेदन कर सकते हैं या फिर संस्था का सदस्य डिजिटल रजिस्ट्रेशन करने के लिए आता है। कनेक्शन के लिए आवेदक के आधार और बिजली के बिल की आवश्यकता होती है। कनेक्शन का शुल्क 7018 रुपये है। वहीं, 51.5 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) के हिसाब से प्रत्येक दो महीने में पीएनजी का चार्ज लिया जाता है।

पीएनजी कनेक्शन के लिए कई नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। समय रहते लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में कई नए स्थानों पर पीएनजी लाइन के विस्तार की योजना है। सीएनजी की भी कोई कमी नहीं है। लोग परेशान न हों। - पंकज कुमार, एसोसिएट मैनेजर, इंडियन ऑयल अदाणी गैस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed