सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Baba Bageshwar Katha: Prayagraj Dhirendra Krishna will do the story

Baba Bageshwar Katha : प्रयागराज धीरेंद्र कृष्ण करेंगे कथा, 21 अप्रैल से अरैल में होगा राष्ट्र हनुमंत कथा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रयागराज में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 अप्रैल से राष्ट्र हनुमंत कथा कहेंगे। कथा का आयोजन अरैल में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के पास किया गया है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Baba Bageshwar Katha: Prayagraj Dhirendra Krishna will do the story
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

संगम नगरी में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम होने जा रहा है। प्रयाग उत्थान समिति की ओर से आगामी 21 से 23 अप्रैल तक डीपीएस के पास अरैल में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी समिति के अध्यक्ष डा. उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को दी।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म के एकत्रीकरण और हिंदू राष्ट्र के संकल्प का स्वर बनेगा। हनुमंत कथा 21 से 23 अप्रैल तक हर रोज दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी। कथा शुरू होने के पूर्व 20 अप्रैल को मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से मंगल कलश यात्रा रामानंद सागर की ‘रामायण’ के मुख्य पात्र एवं सांसद अरुण गोविल (राम), दीपिका चिखलिया (सीता) और सुनील लहरी (लक्ष्मण) होंगे। यह यात्रा मुट्ठीगंज और कोठा पार्चा होते हुए पथरचट्टी रामलीला मैदान में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हनुमंत कथा में स्वामी कैलाशानंद, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और देवकी नंदन ठाकुर सहित देश के प्रतिष्ठित संत शिरकत करेंगे। इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ही भजन गायक कन्हैया मित्तल, ‘महाभारत’ सीरियल के नीतीश भारद्वाज (कृष्ण), पुनीत इस्सर (दुर्योधन) और गजेंद्र सिंह (युधिष्ठिर) भी शामिल होंगे। प्रेस वार्ता का संचालन समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed