नया साल शुरू होते ही हम में से बहुत से लोग अपनी जिंदगी को नए सिरे से देखने लगते हैं।भविष्य को लेकर नई कल्पनाएं गढ़ने लगते हैं। पश्चिमी देशों में लोग अक्सर मई-जून में इम्तिहान देते हैं और गर्मियों के दिनों में शादियां करते हैं।इसके अलावा नया घर खरीदना हो या नई नौकरी के लिए अर्जी लगानी हो, ये काम हम पूरे साल करते हैं,पर क्या, इन कामों को कुछ खास महीनों में करने से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं? इस सवाल का जवाब 'हां' है। यूं तो आप पूरे साल, इस तरह के रिसर्च के आधार पर नहीं चल सकते हैं लेकिन, जब भी मुमकिन हो, ऐसा करके देख सकते हैं।तमाम रिसर्च की बुनियाद पर कहा जा सकता है कि इससे नतीजे बेहतर ही आएंगे।आप अपने पूरे साल का कैलेंडर कुछ इस तरह से तैयार कर सकते हैं-
शादी से लेकर नौकरी तक के सभी जुगाड़ करें इस खास महीने में, 100 पर्सेंट मिलेगी सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी की अर्जी के लिए सर्वोत्तम
जनवरी- नौकरी के लिए अर्जी देने का सबसे अच्छा महीना है।गूगल में नई नौकरी की तलाश जनवरी के महीने में सबसे ज़्यादा होती है लेकिन, जो लोग ये तलाश करते हैं, उनमें से बहुत कम ही ऐसे होते हैं, जो जनवरी में नई नौकरी के लिए अप्लाई करें। तो, ये आप के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है, जब आप नौकरी की अर्जी लगाएं।जनवरी से जून के बीच में जुलाई से सितंबर के मुकाबले 14 प्रतिशत कम अर्जियां आती हैं। ब्रिटेन में ज़्यादातर लोग ग्रेजुएशन गर्मियों में पूरा करते हैं। नतीजा ये होता है कि उस दौरान नौकरी तलाशने वालों की भीड़ ज़्यादा होती है।
जनवरी का महीना नई नौकरी ढूंढने के लिए और वजहों से भी अच्छा होता है।ये मौका होता है, जब कम लोग छुट्टियों पर जाते हैं। यानी इस दौरान नौकरी का फैसला लेने वाले ज़्यादातर लोग दफ़्तर में ही होते हैं।इसी दौरान कंपनियों को नई नौकरी के लिए बजट मिलते हैं। अक्सर कंपनियां सालाना बोनस दिसंबर में देती हैं, तो बहुत से लोग नौकरी बदलने के लिए जनवरी का इंतजार करते हैं। यानी इस दौरान नौकरियों की उपलब्धता भी ज़्यादा होती है।
बीमा लेने के लिए बेहतरीन
ब्रिटेन में औसतन कार के बीमे का प्रीमियम दिसंबर में सबसे ज़्यादा होता है।फिर जनवरी महीने में कार के इंश्योरेंस का प्रीमियम कम हो जाता है।रिसर्च से साबित हुआ है कि जो लोग दिसंबर में कार का बीमा कराते हैं, वो फरवरी के मुकाबले 15 प्रतिशत ज़्यादा प्रीमियम भरते हैं।
वजह साफ है।दिसंबर में छुट्टियों के लिए लोग घरों से निकलते हैं।गाड़ियों और ड्राइवरों की तादाद ज़्यादा होती है।ठंड के दिन होने की वजह से इस दौरान जाम और हादसे भी ज़्यादा होते हैं।वहीं, कॉल सेंटरों में कम ही लोग होते हैं।नतीजा ये कि बीमा का कवर कराना महंगा पड़ता है।
एक बात हमेशा ध्यान रखें
बीमा किसी भी महीने में लें।कार का बीमा खत्म होने के तीन हफ़्ते पहले ही इसे रिन्यू कराना सबसे अच्छा होता है।इससे ये संदेश जाता है कि आप बीमा को लेकर संजीदा हैं।आप बहुत अनुशासन में काम करते हैं। आखिरी मौके पर बीमा कराने का मतलब ये निकाला जाता है कि आप लापरवाह हैं।
शादी के लिए सबसे अच्छा महीना
अमरीका में शादी करने के लिए ज़्यादातर लोग पतझड़ को तरजीह देते हैं।इसका मतलब ये है कि उस दौरान शादी से जुड़ी चीजें महंगी हो जाती हैं।उत्तरी गोलार्ध के देशों में अगर आप ऑफ सीजन में शादी करते हैं, तो ये आप के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।क्योंकि उस दौरान शादी से जुड़ी चीजों की कीमतें कम रहती हैं।खास तौर से जनवरी, फरवरी और मार्च में।ऑस्ट्रेलिया में शादियों का पीक सीजन नवंबर का महीना होता है, तो, वहां जून में शादी करना सस्ता पड़ता है।अमरीका में तो एक रिसर्च ये दावा करती है कि जो लोग कम खर्च में शादियां करते हैं उनकी शादी ज़्यादा दिनों तक चलती है।
गर्भ धारण के लिए मुफीद
अप्रैल का महीना बच्चे के लिए कोशिश करने का सबसे अच्छा माह माना जाता है।गर्भ धारण के लिए शुक्राणुओं का सेहतमंद होना सबसे अहम शर्त है। बहुत से तजुर्बों में पाया गया है कि ऐसा बसंत के दिनों में खूब होता है।अमरीका से लेकर स्विटजरलैंड तक के रिसर्च से ये बात साफ हो चुकी है कि बसंत ऋतु सेहतयाब शुक्राणुओं के उत्पादन के लिए सबसे मुफीद होती है।