{"_id":"6a7f6439295df6c5b4067686","slug":"tiranga-yatra-taken-out-with-a-51-foot-national-flag-deoria-news-c-208-1-deo1044-189263-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 51 फिट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 51 फिट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम को त्रिगुणानंद जनता इंटर काॅलेज से समाजसेवी बादल सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में युवाओं ने 51 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल युवाओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा था।
तिरंगा यात्रा त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज से बनकटा बाजार का भ्रमण करते हुए बनकटा ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। यहां से यात्रा अहिरौली बघेल,गजहड़वा चौराहा, रातसिया कोठी होते हुए प्रतापपुर चीनी मिल के मैदान में पहुंची, जहां यात्रा का समापन कर दिया गया। पूरे यात्रा के दौरान युवा अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति नारेबाजी कर अपने उत्साह का प्रदर्शन करते रहे। वहीं 51 फीट लंबे तिरंगे को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।
तिरंगा यात्रा में राहुल प्रताप सिंह, सूरज, आशु राय, विवेक पांडेय, नीरज सिंह, आशिक अंसारी, चंदन सिंह, मनीष कुशवाहा आदि शामिल रहे।