फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में पढ़ाई कहीं बच्चों की आंखों की रोशनी पर न डाले असर, इस तरह से रखें ख्याल

Tue, 23 Jun 2020 12:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 23 Jun 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
lockdown online study can harm children eye so every parents do these care
- फोटो : pixabay

लॉकडाउन को लगे लगभग दो महीने हो गए हैं। सभी चीजों के साथ ही स्कूल, कॉलेज भी बंद है। बच्चों की पढाई का नुकसान न हो इसलिए स्कूल ऑनलाइन पढाई करवा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को लगातार तीन से चार घंटे कम्प्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन देखनी पड़ रही है। जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी पर असर पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में जरूरत है कि अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के साथ ही इन बातों का ध्यान भी रखें।



 
lockdown online study can harm children eye so every parents do these care
- फोटो : pixa

बच्चों को अगर ऑनलाइन पढाई करनी पड़ रही है तो जरूरी है कि कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाते रहें। लगातार बच्चे स्क्रीन पर देख रहे हैं तो उन्हें बीच-बीच में आंखें झपकाते रहने के लिए कहें। कुछ सेकेंड के लिए पलकें झपकाने से आंखों को आराम मिलता है।



 
lockdown online study can harm children eye so every parents do these care

इसके साथ ही अंधेरे में स्क्रीन न देखने दें। ऐसा करने से मोबाइल की सीधी रोशनी आंखों पर पड़ती है। जिसके कारण आंखों पर ज्यादा जोर देना पड़ता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown online study can harm children eye so every parents do these care

बच्चों के आहार में पौष्टिक चीजें जिसमें विटामिन ए और सी हो उन्हें खिलाएं। जैसे आंवला, गाजर, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं। साथ ही उन्हें बादाम, पिस्ता जैसे कुछ सूखे मेवे भी जरूर खिलाएं।


 
विज्ञापन
lockdown online study can harm children eye so every parents do these care
tea bag

कुछ जरूरी घरेलू नुस्खे जैसे ग्रीन टी या साधारण टी बैग को कुछ देर के लिए फ्रीज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इसे पानी में डुबोकर निचोड़कर बच्चे की आंख पर रखें। ऐसा करने से उसे ठंडक मिलेगी  और थकी हुई आंखों को आराम भी मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed