फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव स्टोरी: पहली डेट पर बिल को लेकर हुई लड़ाई, आज है सबसे सफल जोड़ी 

Thu, 25 Jul 2019 02:28 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Jul 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Love story of Denzel Washington and Pauletta Hollywood
डेनज़ेल वॉशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया

डेनज़ेल वॉशिंगटन प्रसिद्ध अमेरिकी एक्टर हैं। दुनियाभर में अपने दमदार अभिनय के लिए सराहे जाते हैं। दो बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुके हैं। 56 साल के इस अभिनेता की मिसाल सिर्फ दमदार अभिनय के लिए ही नहीं दी जाती बल्कि एक अच्छे पति और प्रेमी के तौर पर भी दुनियाभर में डेनजे़ल के फैंस उनको याद करते हैं। डेनज़ेल और पौलेट वाशिंगटन, हॉलीवुड की ऐसी जोड़ी है जिसके रिलेशनशिप की तारीफें करते लोग नहीं थकते। इस जोड़ी की शादी भी सबसे सफल शादी मानी जाती है। अमेरिका के अश्वेत समुदाय में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिसेल ओबामा के सफल रिलेशनशिप और विवाह की जिस तरह से मिसाल दी जाती है, उसी तरह डेनज़ेल और पौलेट की भी दी जाती है। आइए डेनज़ेल वॉशिंगटन की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Love story of Denzel Washington and Pauletta Hollywood
डेनज़ेल वॉशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं डेनज़ेल वॉशिंगटन
डेनजे़ल वॉशिंगटन हॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैें। अमेरिकी अश्वेत समुदाय से आते हैं। 1954 में न्यूयॉर्क सिटी में एक साधारण परिवार में पैदा हुए। मां ब्यूटी पार्लनर चलाती थीं। जब डेनज़ेल 14 साल के हुए तो माता-पिता का तलाक हो गया। 1977 में डेनजेल ने अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया। उन्होंने फिल्मों में काम करने से पहले टीवी में काम किया। वह थिएटर से भी जुड़े रहे। हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा फिल्म ग्लोरी में डेनजेल की एक्टिंग की सराहना मिली और उनको नई पहचान। आइए अब डेनजेल की लव स्टोरी जानते हैं..

Love story of Denzel Washington and Pauletta Hollywood
डेनज़ेल वॉशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
डेनजे़ल और पौलेट की लव स्टोरी
डेनज़ेल वॉशिंगटन और पौलेट 1977 में मिले। यह वह दौर था जब डेनजे़ल अपने पहले टीवी रोल की शूटिंग कर रहे थे। 1983 में इस जोड़े ने शादी कर ली। डेनज़ेल और पौलेट के चार बच्चे हैं। हॉलीवुड में जहां दूसरे अभिनेताओं के अफेयर के किस्से बेहद आम है वहीं डेनजेल का नाम कभी हॉलीवुड की किसी अभिनेत्री से नहीं जुड़ा। वह पत्नी पौलेट के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद ईमानदार और कमिटेड हैं। यही वजह है कि उनकी जोड़ी को हॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love story of Denzel Washington and Pauletta Hollywood
डेनज़ेल वॉशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
डेनज़ेल ने एक बार अपनी पहली डेट को लेकर खुलासा किया था। 1977 में टेलीविजन फिल्म विल्मा के सेट पर मुलाकात के बाद जब डेनजेल और पौलेट पहली डेट पर गए तो दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हुई कि बिल के पैसे कौन देगा? इस बात का खुलासा खुद डेनज़ेल ने एक शो में किया।
विज्ञापन
Love story of Denzel Washington and Pauletta Hollywood
डेनज़ेल वॉशिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया
2013 में इस जोड़ी के तलाक की चर्चाएं भी सुर्खियां बनी लेकिन वह सब अफवाह थी। दरअसल, डेनजेल की एक तस्वीर शेयर हुई थी जिसमें वह किसी दूसरी महिला को किस कर रहे थे। इसके बाद ही इस कपल के अफवाह की खबरें सामने आई। इसी साल जून में इस जोड़ी ने अपनी शादी के 36 साल सेलिब्रेट किए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed