फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी कहानी से कम नहीं है प्रियंका गांधी की लव स्टोरी, बहू बनाने को तैयार नहीं थे रॉबर्ट के पिता

Mon, 22 Jul 2019 02:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Jul 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Love Story of Priyanka Gandhi and Robert
प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र गोलीकांड पीड़ितों के परिवार से मिलने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। सड़क पर धरना देने से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने तक प्रियंका गांधी, पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी तारीफ बंटोर रही हैं। जब मिर्जापुर सीमा पर पुलिस ने प्रियंका गांधी को रोका तो वह वाहन से उतरकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। इसके बाद उन्हें चुनार किले के गेस्ट हाउस ले जाया गया। आइए प्रियंका गांधी वाड्रा की किसी फिल्मी कहानी से कम न लगने वाली लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...


 

Love Story of Priyanka Gandhi and Robert
पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook
13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। राॅबर्ट को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। आइए जानते हैं कब और कैसे राॅबर्ट वाड्रा ने किया था प्रियंका को प्रपोज..

 
Love Story of Priyanka Gandhi and Robert
Robert Vadra- Priyanka Gandhi
एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस राज से पर्दा उठाया था। रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Story of Priyanka Gandhi and Robert
ईडी ऑफिस में रॉबर्ड वाड्रा और कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी।
 
विज्ञापन
Love Story of Priyanka Gandhi and Robert
प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI
बता दें कि अफेयर के दिनों में रॉबर्ट प्रियंका और अपने रिश्ते के बारे में किसी से चर्चा नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते की भनक लगे। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकालेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed