फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2019: जानें क्या है राखी का शुभ मूहर्त और इतिहास

Mon, 22 Jul 2019 01:27 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 22 Jul 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 date time muhurat of raksha bandhan

रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर भाई-बहन को बहुत ही बेसब्री से होता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन का पर्व होता है। इस खास दिन पर बहु भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसके लंबी उम्र की कामना करती है। और भाई बहन को वचन देता है कि वह उसकी ताउम्र रक्षा करेगा। इस पर्व को अधिकांश धर्म के लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार राखी कब मनाई जाएगी और रक्षासूत्र बांधने का शुभ मूहर्त क्या है। 

Raksha Bandhan 2019 date time muhurat of raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला

राखी का त्योहार इस बार 15 अगस्त, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। सावन के महीने में बहुत ही लंबे समय के बाद 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन का संयोग बना है। रक्षा बंधन पर इस बार राखी बांधने का काफी लंबा मूहर्त है। सुबह 5 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम के 6 बजकर एक मिनट तक का शुभ मूहर्त है। 

Raksha Bandhan 2019 date time muhurat of raksha bandhan

रक्षा बंधन पांचांग
रक्षा बंधन 2019: 15 अगस्त
रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय- 05:53 से 17:58
अपराह्न मुहूर्त- 13:43 से 16:20
पूर्णिमा तिथि आरंभ – 15:45 (14 अगस्त)
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 17:58 (15 अगस्त)
भद्रा समाप्त: सूर्योदय से पहले

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 date time muhurat of raksha bandhan

रक्षा बंधन का इतिहास
एक बार भगवान कृष्ण ने राजा शिशुपाल को मारा था। इस दौरान कृष्ण के बाएं हाथ की ऊंगली से खून बहने लगे। इसे देखकर द्रौपदी बहुत ही दुखी हो गईं और उन्होंने अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर कृष्ण की ऊंगली में बांध दिया , जिससे खूब बहना बंद हो गया। तभी से कृष्ण ने द्रौपदी को अपनी बहन स्वीकार कर लिया था। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 date time muhurat of raksha bandhan

सालों बाद जब पांडव द्रौपदी को जुए में हार गए थे और भरी सभा में उनका चीरहरण हो रहा था तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचाई थी।। तभी से रक्षाबंधन की शुरुआत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed