{"_id":"5c111460bdec2241b439d044","slug":"men-with-these-zodiac-signs-are-most-romantic-and-loyal-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 राशियों के पुरुष होते हैं सबसे ज्यादा रोमांटिक, क्या आपके पार्टनर का भी है इस लिस्ट में नाम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन 5 राशियों के पुरुष होते हैं सबसे ज्यादा रोमांटिक, क्या आपके पार्टनर का भी है इस लिस्ट में नाम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
couple lifestyle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांटिक और भरोसेमंद पार्टनर की ख्वाहिश हर लड़की की होती है। अपने लाइफ पार्टनर को चुनते वक्त आप उनमें कई तरह की चीजों को देखते हैं, जैसे उनकी पर्सनालिटी, ड्रेसिंग सेंस, स्वभाव आदि। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि यह आपकी पूरी जिंदगी का सवाल है, जिसमें आप किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकते।
couple
वृष (20 अप्रैल-20 मई)
वृष राशि वाले पुरुष बहुत केयरिंग होते हैं और अपनी पार्टनर को बहुत पैंपर करके रखते हैं। ये लोग भरोसेमंद पति साबित होते हैं, और हर लड़की को ऐसे पार्टनर की ही तलाश होती है जिस पर वह आंख बंद करके भरोसा कर सके। ये लोग कभी अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते और ना निराश करते हैं। ऐसे पुरुषों को काबू में करना बहुत आसान होता है। वृष राशि वाले पतियों को जब तक ना उकसाएं, वह शांत रहते हैं।

तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)
तुला राशि वाले पुरुष रोमांटिक मिजाज के होते हैं, जिस वजह से इनकी पार्टनर इनसे बहुत खुश रहती हैं। ये लोग अच्छे से जानते हैं कि शादी के सालों बाद भी रिश्ते में गर्माहट और प्यार कैसे बरकरार रखी जाएं। इस राशि के पुरुष अपने रिश्ते के प्रति बहुत ईमानदार रहते हैं।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)
कुंभ राशि वाले पुरुष भी अच्छे हसबेंड साबित होते हैं। ये अपनी पार्टनर को कभी दुखी नहीं देख सकते। बस इनमें एक कमी यह होती है कि इन्हें अपनी दुुनिया में खोए रहना ज्यादा पसंद है, जिस वजह से कई बार इनकी पार्टनर से नोक झोक हो जाती है। इन्हें हैंडल करने के लिए आपको सब्र और मजबूती से पेश आना होगा ताकि वह ज्यादा से ज्यादा ध्यान आप पर और घर के मामलों पर लगाने लगेंगे।

धनु (22 नवंबर-दिसंबर 21)
धनु राशि वाले मर्द परफेक्ट हसबेंड साबित होते हैं। ये रोमांटिक के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी होते हैं। बीवी को कैसे खुश रखना है ये इन्हे बहुत अच्छे से आता है। ये पत्नी का बिल्कुल उसके पिता की तरह ख्याल रखते हैं। हालांकि इस राशि के पुरुष बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं जिस वजह से इनकी पत्नियों को हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि इनके रिश्ते में कभी बोरियत न आए।