बंदगी-पुनीश
साल 2017 में बंदगी-पुनीश ही नहीं इन सेलिब्रिटीज की भी रब ने बना दी जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
बॉलीवुड की फैशन चाइल्ड सोनम कपूर पिछले सालों से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं। लेकिन साल 2017 में उन्होंने खुलेआम अपने रिश्ते का इकरार किया। खबरों के मुताबिक, सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के लिए दोनों ने जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली है। यहीं पर सारी रस्में होंगी। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (US) से पढ़ाई की है।
करिश्मा कपूर-संदीप तोषनीवाल
करिश्मा कपूर और संदीप तोषनीवाल काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर साल 2017 में यह जोड़ा दोबारा सुर्खियों में तब आई जब संदीप ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। इसके बाद कयास तेज तेज हो गए कि करिश्मा और संदीप शादी करने वाले हैं। हाल ही में करिश्मा को बांद्रा के एक ज्वैलरी स्टोर में स्पॉट किया गया। इससे करिश्मा की शादी की अफवाह को और हवा मिल गई है।
संदीप सात साल से तलाक की ये लड़ाई लड़ रहे थे। करिश्मा पिछले 3 साल से संदीप के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल ही करिश्मा ने संजय कपूर से तलाक लिया था।
मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर
90 के दशक में छोटे पर्दे पर 'कैप्टन व्योम' का किरदार निभा कर अपनी अलग पहचान कायम करने वाले एक्टर मिलिंद सोमन भी अपनी लव लाइफ को लेकर साल 2017 में चर्चा में रहे। मिलिंद सोमन (53) खुद से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर (23) से शादी करने जा रहे हैं। अंकिता कोंवर असम की रहने वाली हैं। 2013 में वह एयर एशिया के केबिन क्रू का हिस्सा थीं और फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। दोनों साल 2018 में शादी करने जा रहे हैं।
अनुराग कश्यप-शुभ्रा शेट्टी
दो नाकाम शादियों के बाद साल 2017 फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के लिए नया प्यार लेकर आया। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस लड़की से अनुराग कश्यप प्यार कर बैठे हैं वो उम्र में उनसे 22 साल छोटी है। उनका नाम शुभ्रा शेट्टी है। शुभ्रा और अनुराग पिछले कई महीनों से लिव-इन में रह रहे हैं।