फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Constable deceived young woman and married her.

Mainpuri News: सिपाही ने धोखा देकर युवती से रचाई शादी

Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Constable deceived young woman and married her.
मैनपुरी। इटावा के थाना सैफई में तैनात एक सिपाही ने नौ महीने पहले किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को धोखा देकर शादी रचाई थी। सिपाही पहले से शादीशुदा है। उसके एक बेटा और एक बेटी भी है। शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र में पहली पत्नी की रजामंदी के बाद सिपाही और युवती में समझौता हो गया। जिला हाथरस के थाना मुरसान के एक गांव का रहने वाला एक युवक थाना सैफई में सिपाही है। सिपाही ने 21 नवंबर 2025 को थाना किशनी क्षेत्र की एक युवती से शादी कर ली थी। ससुराल पहुंचने पर युवती को पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है। जब युवती ने विरोध किया तो सिपाही ने युवती को घर से निकाल दिया। युवती मायके आ गई। उसने महिला आयोग में शिकायत की। शिकायत की जांच सीओ भोगांव ने की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सीओ ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में 21 जून को भेज दिया। परिवार परामर्श केंद्र में चार बार सिपाही और युवती को आमने-सामने बैठाकर बात कराई गई। शुक्रवार को पहली पत्नी की रजामंदी के बाद सिपाही समझौता कर युवती को साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed