फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The Transport Corporation will run additional buses for Raksha Bandhan.

Mainpuri News: रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की तरफ से चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Fri, 14 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The Transport Corporation will run additional buses for Raksha Bandhan.
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैनपुरी डिपो की ओर से 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए दिल्ली, आगरा और कानपुर समेत प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों की व्यवस्था की जाएगी। निगम का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही बसों में भीड़ का दबाव कम करना है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बहनों के यहां राखी बांधने के लिए यात्रा करते हैं। इस कारण त्योहार से पहले और बाद में बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली, आगरा और कानपुर मार्ग पर यात्रियों का दबाव अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए इन मार्गों पर अतिरिक्त बसें संचालित करने की योजना बनाई गई है। मैनपुरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डिपो के बेड़े में वर्तमान में 78 बसें हैं, जिनका संचालन अलग-अलग मार्गों पर नियमित रूप से किया जा रहा है। निगम मुख्यालय के निर्देश पर 26 से 31 अगस्त तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed