{"_id":"6a7f547ae583a4dc460e7bf7","slug":"siddharthnagar-news-tricolour-rally-taken-out-from-siddharth-university-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162928-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से निकाली गई तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से निकाली गई तिरंगा रैली
Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु। हर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण के तहत शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 46 यूपी बटालियन के अंतर्गत विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली प्रशासनिक भवन से शुरू होकर गांवरिया तक गई। कुलपति प्रो. कविता शाह ने तिरंगा दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं भी इसमें शामिल होकर कैडेट्स व विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान कुलपति ने कहा कि तिरंगा भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है बल्कि नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गौरव की भावना मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशालाएं हैं। विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ राष्ट्रीय चरित्र, सामाजिक उत्तरदायित्व, संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना विकसित करना जरूरी है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विकसित भारत के भावी निर्माता हैं।
विज्ञापन
रैली का संचालन कुलसचिव अश्वनी कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव और एनसीसी के एएनओ डॉ. (ले.) प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।