फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक सीरियल ने बना दी छह जोड़ियां, सेट पर हुआ प्यार, बाहर रचा ली शादी

Thu, 28 Dec 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Meet Love Couples Who Bonded On Sets Of TV Serial Ye Rishta Kya Kehlata Hai
Ye Rishta Kya Kehlata Hai

पिछले आठ साल से टीवी पर धूम मचा रहा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जोड़ियां बनाने के मामले में किसी मैट्रिमोनियल साइट से कम नहीं। इस शो में काम कर रहे सिर्फ लीड एक्टर्स ही नहीं, बल्कि कई एक्टर्स असल जिंदगी में एक-दूजे के प्यार में पड़ गए। इनमें से एक कपल शादी कर चुका है, दूसरे ने सगाई कर ली है। वहीं कई एक दूसरे को डंके की चोट पर डेट कर रहे हैं। 



एक नजर इस सीरियल की शूटिंग में एक दूजे के करीब आए लव बर्ड्स पर...

Meet Love Couples Who Bonded On Sets Of TV Serial Ye Rishta Kya Kehlata Hai
Shivangi Joshi-Mohsin Khan

शिवांगी जोशी-मोहसिन खान

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड जोड़ी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान असल जिंदगी में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को कई मौकों पर जगजाहिर किया है।

Meet Love Couples Who Bonded On Sets Of TV Serial Ye Rishta Kya Kehlata Hai
Hina Khan-Rocky Jaiswal

हिना खान-रॉकी जैसवाल
हिना खान और रॉकी जैसवाल की भी मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर ही हुई थी। तब रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूजर थे। वहीं हिना शो में अक्षरा का लीड कैरेक्टर निभा रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों ने एक दूसरे से सगाई भी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meet Love Couples Who Bonded On Sets Of TV Serial Ye Rishta Kya Kehlata Hai
Kanchi Singh-Rohan Mehra

रोहन मेहरा-कांची सिंह
रोहन मेहरा और कांची सिंह ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भाई-बहन का किरदार निभाया था। लेकिन ऑफस्क्रीन ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रोहन के शो छोड़ने के बाद कांची ने भी सीरियल में काम करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
Meet Love Couples Who Bonded On Sets Of TV Serial Ye Rishta Kya Kehlata Hai
Priyanka Udhwani-Anshul Pandey

अंशुल पांडे-प्रियंका उधवानी

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' में अंशुल पांडे ने 'नैतिक' और प्रियंका 'करिश्मा' का किरदार निभा रही हैं। दोनों सीरियल में पति-पत्नी का किरदार निभाते-निभाते असल में एक दूसरे के करीब आ गए। पिछले दो सालों से वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed