{"_id":"6a7f5cf06fbaadf33a0b61ab","slug":"sp-accuses-bjp-government-of-harassment-at-brahmin-conference-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4824-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा ने ब्राह्मण सम्मेलन में भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा ने ब्राह्मण सम्मेलन में भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
Fri, 14 Aug 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को आंवला में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समुदाय उपेक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उनका कहना था कि यादवों और मुसलमानों के बाद ब्राह्मण समाज का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ है।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ब्राह्मणों पर फर्जी मुकदमे लादे। इससे उनका राजनीतिक और सामाजिक हनन हुआ है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने चुनावों में ब्राह्मणों का उपयोग किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें उचित प्रतिनिधित्व और सुरक्षा नहीं दी गई। समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को टिकट वितरण में सम्मान देने का वादा किया। सरकार में भी उन्हें पूरी हिस्सेदारी दी जाएगी।
क्षेत्रीय मुद्दों पर भी सरकार को घेरा
सपा नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक और पशुधन मंत्री पर भी आरोप लगाए। उनके क्षेत्र में किसान निराश्रित पशुओं से परेशान हैं और खाद भी नहीं मिल पा रही है। कहा, पशुधन मंत्री दो दशक से आंवला को जिला बनाने का वादा करते आ रहे हैं। आयोजक राजेश गौड़ और राकेश गौड़ ने सबका आभार व्यक्त किया। इस सम्मेलन में आरके शर्मा, पीयूष लोधी, बीडी वर्मा, भारती चौहान, स्मिता यादव आदि मौजूद रहे।