{"_id":"6a7f5ccdcbccbd579a09c8aa","slug":"notice-issued-to-private-hospital-for-dumping-biomedical-waste-in-the-open-basti-news-c-207-1-bst1001-164379-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने पर निजी अस्पताल को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने पर निजी अस्पताल को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर नगर पालिका ने अनंता हास्पिटल को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि अगर दोबारा सड़क पर बायोमेडिकल वेस्ट फेंका मिला को जुर्माना लगाने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि सफाई निरीक्षक और सफाई नायक की रिपोर्ट में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित अनंता हॉस्पिटल से निकलने वाला बायोवेस्ट सड़क पर फेंका मिला। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देकर कहा कि आए दिन अस्पताल से निकलने वाला बायो वेस्ट सड़क पर फेंका जा रहा है। जानवर इसे खाकर परेशान हो रहे है। संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बना है।
कहा कि सड़क पर मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की रिपोर्ट सफाई निरीक्षक व सफाई नायक ने प्रस्तुत की है। सार्वजनिक स्थानों पर संक्रमित कचरा और बायोवेस्ट फेंकना तत्काल प्रभाव से बंद करें। इसके साथ ही व्यवस्था सुधारने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। तय समय सीमा के भीतर नियमों का पालन न होने पर जुर्माना व कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोट
सफाई निरीक्षक व सफाई नायक द्वारा उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया कि जिसमें अनंता अस्पताल द्वारा सड़क पर बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। जिसका उन्होंने संज्ञान लिया और अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया है।
-अंगद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद