फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patriotic slogans echoed in the Tiranga Yatra, the spirit of patriotism was visible.

Basti News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, दिखी राष्ट्रप्रेम की भावना

Sat, 15 Aug 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Patriotic slogans echoed in the Tiranga Yatra, the spirit of patriotism was visible.
हड़िया से बरदहिया तक तिरंगा यात्रा में शामिल लोग स्रोत संगठन
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर बाइक और चारपहिया वाहनों के साथ लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हर्रैया संवाद के अनुसार, विधायक अजय सिंह की अगुवाई और उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल की सहभागिता में करीब 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बाइक और चारपहिया वाहनों पर सवार लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा बीआर ग्राउंड हर्रैया से शुरू होकर जिवधरपुर, तेनुआ, भदावल और संसारीपुर होते हुए दोबारा बीआर इंटर कॉलेज हर्रैया पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि हर्रैया में उमड़ा जनसमूह राष्ट्र के प्रति लोगों की आस्था और तिरंगे के सम्मान का प्रतीक है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा हर्रैया की जनता के साथ राष्ट्रभक्ति का पर्व मनाने का अवसर है। बभनान संवाद के अनुसार, नगर पंचायत बभनान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी की अध्यक्षता में यात्रा महागौरी नगर वार्ड स्थित काली मंदिर से शुरू हुई। चूड़ा मंडी, रामलीला मैदान, सब्जी मंडी, चौक, गांधी आश्रम गली और विजयनगर तिराहा होते हुए स्टेशन चौराहे पर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा में आनंद सिंह कलहंस, राजेश कमलापुरी, अनिल सोनी, विजय व्यास, विजय गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह और अमन शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मुंडेरवा में छात्रों ने निकाली यात्रा
मुंडेरवा संवाद के अनुसार। गन्ना विकास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कॉलेज से चीनी मिल तिराहे तक गई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इस दौरान संतोष कुमार पांडेय, सुनील कुमार विश्वकर्मा, भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रमोद कुमार मिश्रा, अभिषेक मणि त्रिपाठी और हेमंत कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed