फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulwama हमले से पिघला अंबानी परिवार, शहीदों के बच्चों की पढ़ाई से लेकर नौकरी तक का उठाया जिम्मा

Sat, 16 Feb 2019 05:56 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 16 Feb 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani reliance foundation offers livelihood, employment to families of Pulwama CRPF martyrs
ambani

भारत में भले ही कई जाति और धर्मों के लोग एक साथ रहते हों लेकिन जब कभी सीमा पर किसी जवान के खून की एक बूंद भी गिरती है तो देशवासियों का खून खौल उठता है। दो दिन पहले ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। ऐसे में रिलायंस फाउंडेशन के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इस आतंकी हमले के खिलाफ शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति पूरी कृतज्ञता दिखाते हुए उनके बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी नौकरी की पूरी जिम्मेदारी लेने की घोषणा कर दी है। 

Mukesh Ambani reliance foundation offers livelihood, employment to families of Pulwama CRPF martyrs
Mukesh Ambani Nita Ambani - फोटो : Instagram

रिलायंस ने एक रिलीज जारी करते हुए घोषणा कि की पुलवामा में शहीद परिवारों के घर-खर्च की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए रिलायंस फाउंडेशन बिल्कुल तैयार है। रिलायंस ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुए बर्बर हमले को लेकर दुखी रिलायंस परिवार भारत के 1.3 अरब लोगों के साथ है।

Mukesh Ambani reliance foundation offers livelihood, employment to families of Pulwama CRPF martyrs
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी - फोटो : PTI
रिलायंस फाउंडेशन ने आगे कहा कि दुनिया की कोई भी आतंकी ताकत भारत की एकता को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। रिलीज में कहा गया है, 'राष्ट्रीय शोक की इस घड़ी में एक नागरिक के रूप में, और साथ ही एक कॉरपोरेट सिटीजन के रूप में, हम अपनी सशस्त्र सेनाओं और अपनी सरकार के साथ पूरी तरह हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani reliance foundation offers livelihood, employment to families of Pulwama CRPF martyrs
nita ambani
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जारी रिलीज में आगे कहा गया है, 'शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रिलायंस फाउंडेशन उनके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार, और उनके घर-खर्च की पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Mukesh Ambani reliance foundation offers livelihood, employment to families of Pulwama CRPF martyrs
mukesh ambani
बता दें, रिलायंस फाउंडेशन रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक संस्था है जिसकी संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी हैं।उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो हमारे अस्पताल घायल जवानों को बेस्ट चिकित्सा सेवा देने के लिए भी तैयार हैं।' रिलायंस ने कहा है कि अगर सरकार उन्हें कोई और जिम्मेदारी देती है, तो वे उसे उठाने के लिए भी तैयार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed