Rabindranath Tagore Jayanti 2026: आज पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण हैं। जहां राज्य नई सरकार के स्वागत की तैयारी में है, वहीं आज प्रदेश रवीद्रनाथ टैगोर की जयंती भी मना रहा है। रवींद्रनाथ टैगोर एक महान कवि, दार्शनिक, साहित्यकार, संगीतकार और समाज सुधारक थे। उनका जन्म कोलकाता के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। वे एशिया के पहले ऐसे साहित्यकार बने जिन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। उनकी प्रसिद्ध कृति गीतांजली ने पूरी दुनिया में भारतीय साहित्य का सम्मान बढ़ाया।
Rabindranath Tagore Quotes: टैगोर के महान विचार जो जीवन में भर देंगे नई ऊर्जा
Rabindranath Tagore Jayanti 2026: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर साल 7 मई को अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मनाई जाती है, जबकि बंगाली पंचांग के अनुसार यह 25 बैशाख को पड़ती है, जो 2026 में 9 मई को है। इसलिए कई जगहों पर टैगोर जयंती दो अलग-अलग तारीखों पर मनाई जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
----------------------
मनुष्य की सेवा भी ईश्वर की सेवा है।
रवींद्रनाथ टैगोर
----------------
-------------------------------------
प्रेम कब्जे का दावा नहीं करता, बल्कि स्वतंत्रता देता है।
रवींद्रनाथ टैगोर
---------------------------
-------------------
हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम इस दुनिया से प्रेम करते हैं।
रवींद्रनाथ टैगोर
---------------
--------------------------
अगर आप खड़े होकर सिर्फ पानी को देखोगे तो आप समुद्र पार नहीं कर सकते।
रवींद्रनाथ टैगोर
-----------------------------