फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2019: इस बार बहन को ये खास तोहफा देकर करें सरप्राइज

Mon, 22 Jul 2019 03:47 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 22 Jul 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan 2019 gifts and surprises for sister and brother

रक्षाबंधन भाई-बहन का खास त्योहार है, जिसका इंतजार दोनों को पूरे साल रहता है। इसके लिए अब धीरे-धीरे बाजार सजकर तैयार हो चुके हैं। गिफ्ट की दुकानों से लेकर चॉकलेट, बेकरी के साथ-साथ मिठाइयों की दुकान सज चुके हैं। रक्षा बंधन के खास मौके पर बहनों को भाइयों से हमेशा तोहफे की आश रहती है। अगर आप भी अपनी बहन को राखी के मौके पर तोहफा देने के मामले में कंफ्यूज हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह का तोहफा दें। 

Rakshabandhan 2019 gifts and surprises for sister and brother

तोहफा देते समय सबसे पहले यह ध्यान रखें कि आपकी बहन को या भाई को किस तरह की चीजें पसंद हैं। क्योंकि गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जिसे पाकर दोनों ही खुश हो जाएं। यही नहीं अगर आप कुछ हट कर तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ अलग करना होगा। 

Rakshabandhan 2019 gifts and surprises for sister and brother
- फोटो : Social Media

गैजेट या लैपटॉप
अगर इस बार आप अपनी बहन व भाई के गिफ्ट के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना चाहते हैं को कोई नया गैजेट या लैपटॉप गिफ्ट कर सकते हैं। आप इन चीजों को ईएमआई पर आसानी से ले सकते हैं। आप अपने भाई को घड़ी भी तोहफे के रूप में दे सकती हैं। क्योंकि लड़कों के लिए घड़ी को एक्सेसिरीज किंग कहा जाता है। अगर आपका भाई फैशनेबल है तो आप उसे क्लासी घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा आप परफ्यूम भी भाई को गिफ्ट कर सकती हैं। ये भाई के लिए ट्रेंडी गिफ्ट हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2019 gifts and surprises for sister and brother

सनग्लास
ऐसा कोई लड़का या लड़की नहीं होगी जो सनग्लास नहीं लगाता हो। हर लड़के व लड़कियों को कूल सनग्लास पसंद आते हैं। क्योंकि ये एक स्टाइलिश लुक में मदद करता है। इसके अलावा आप हेडफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। क्योंकि अच्छे फोन के साथ अच्छे हेडफोन की जरुरत होती है।  

विज्ञापन
Rakshabandhan 2019 gifts and surprises for sister and brother

हेल्थ व लाइफ इन्श्योरेंस
ये तोहफा सबसे खूबसूरत तोहफा हो सकता है, जो आपकी बहन के जीवनभर काम आएगा। ये ना केवल आपकी बहन की सेहत और लाइफ को सुरक्षित करेगा। ये अहसास दिलाएगा कि आपका स्नेह उसके लिए बहुत मायने रखता है। इसके अलावा आप अपनी बहन को गोल्ड भी तोहफा के तौर पर दे सकते हैं। गोल्ड बेशक महिलाओं के लिए एक पसंदीदा गिफ्ट है। यदि आप अपनी बहन को इसे गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके पास ऐसा करने के कई तरीके हैं। आप ट्रेडिशनल तरीका अपनाते हुए इसे मटेरियल फॉर्म में जैसे कॉइन, बिस्कुट, या गहने के रूप में उसे गिफ्ट कर सकते हैं। आप इसे डिमटेरियलाइज्ड फॉर्म में जैसे गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूच्यूअल फंड, या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के रूप में भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed