फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: दिवाली में पार्टनर के साथ मिलकर करें ये एक्टिविटी, यादगार बन जाएगा पर्व

Sun, 23 Oct 2022 02:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Couple Activities in Festive Season Make Festival More Interesting And Colorful
त्योहार पर कपल एक्टिविटी - फोटो : istock

Relationship Tips: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। 13 अक्टूबर को करवा चौथ है। उसके बाद दिवाली उत्सव और छठ पूजा आएगी। त्योहारों का अपना धार्मिक महत्व होता है लेकिन रिश्तों को मजबूत करने और परिवार के साथ बहुत यादगार समय बिताने के लिहाज से भी त्योहार बेहतरीन मौका देते हैं। किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए वक्त की जरूरत होती है। पार्टनर के लिए वक्त और रिश्ते को खूबसूरत बनाने का थोड़ा प्रयास ही काफी होता है। जरूरी नहीं कि इसके लिए कोई ट्रिप, कैंडल लाइट डिनर डेट या पार्टी प्लान की जाए। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ बिताए पलों को खास और खुशनुमा बनाना चाहते हैं, तो पार्टनर के साथ इन त्योहारों के मौसम में कुछ खास एक्टिविटी करें। भागदौड़ भरी जिंदगी में त्योहार के मौके पर आप कुछ वक्त अपने और अपने साथी के लिए निकाल सकते हैं। इससे आपका मूड भी हल्का होगा और रिलेशनशिप मजबूत बनेगा। यह रहीं कपल्स के लिए रिलेशनशिप को मजबूत करने वाली मजेदार और रोमांटिक एक्टिविटी।

Relationship Tips Couple Activities in Festive Season Make Festival More Interesting And Colorful
पार्टनर की शाॅपिंग - फोटो : istock

पार्टनर के साथ शाॅपिंग

त्योहार के मौके पर बहुत सारी खरीदारी करनी होती है। पूजा की सामग्री से लेकर सजावट और परिवार के लिए कपड़े आदि लेने होते हैं। कपल एक साथ खरीदारी पर जाकर कुछ मजेदार पल एक साथ बिता सकते हैं। जरूरी नहीं कि भारी भरकम बजट और बहुत अधिक पैसे खर्च किए जाएं। सिर्फ बाजारों में घूमते हुए भी कपल मूड फ्रेश कर सकते हैं। साथ ही स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

Relationship Tips Couple Activities in Festive Season Make Festival More Interesting And Colorful
मिलकर कुकिंग करें - फोटो : istock

कुकिंग को बनाएं मजेदार

त्योहार के मौके पर भारतीय रसोई में तरह तरह के लजीज व्यंजन पकते हैं। लेकिन कपल अगर एक साथ कुछ मजेदार पल बिताना चाहते हैं, तो रसोई में कुछ स्पेशल खाना बना सकते हैं। घर पर ही पार्टनर का पसंदीदा खाना बना सकते हैं। एक साथ मिलकर कुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Couple Activities in Festive Season Make Festival More Interesting And Colorful
पार्टनर के साथ किसी इवेंट में जाएं - फोटो : istock

मेला या इवेंट में हो शामिल

अगर त्योहार के समय किसी तरह का कोई मेला, फेस्टिवल या इवेंट आपके शहर में आयोजित हुआ हो, तो वहां अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। इस तरह के आयोजनों में आप अपने बचपन के दिनों को याद कर सकते हैं और पार्टनर संग मस्ती कर सकते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips Couple Activities in Festive Season Make Festival More Interesting And Colorful
पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें - फोटो : istock

सरप्राइज दें

त्योहार के बीच जब आपके पार्टनर घर पर पूरा वक्त आपको और परिवार को दे रहे हों तो उनके इस पल को खास बनाएं। पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। चाहें तो पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं।

Diwali Fashion Tips: दिवाली के लिए नए कपड़े खरीदने का नहीं है वक्त, तो इस तरह से पुरानी आउटफिट को दें नया लुक   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed