लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Relationship
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलेशनशिप में प्यार होना बेहद जरूरी है क्योंकि बिना प्यार के कोई भी रिश्ता लंबा नहीं टिक पाता है। हालांकि कई बार रिश्ते ऐसे मोड़ से भी गुजरते हैं जहां लोगों को लगता है कि उनके रिलेशनशिप में प्यार नहीं है, और ये चिंता उनको परेशान करती रहती है। दरअसल, रिलेशनशिप में हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसके लिए खास हो और उसे खूब प्यार करे। आइए जानते हैं आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको प्यार करता है कि नहीं।
2 of 5
relationship
- फोटो : pixa
किसी भी रिश्ते में यह बेहद आसानी से पता चल जाता है कि आपका पार्टनर आपको प्यार करता है कि नहीं। दरअसल, आप अपने पार्टनर की आंखों में अपने लिए प्यार को आसानी से देख सकते हैं। पार्टनर के हर हाव-भाव ये व्यक्त कर देते हैं कि वो आपसे कितना प्यार करते हैं। दरअसल, अगर आपका पार्टनर आपसे प्यार करता होगा तो वो आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपकी बातों को समझेगा और आपके स्पेशल महसूस करेगा। इसके विपरित अगर आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता होगा तो वो आपकी बातों को इग्नोर करेगा।
3 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपका पार्टनर आपकी दिल की बात को आपके बिना कहे समझ लेता है तो समझिए कि वो आपसे बहुत प्यार करता है। दरअसल, आप जब किसी से प्यार करते हैं तो उसकी बातों को बिना उसके कहे ही समझ लेते हैं। आप क्या चाहती हैं यह आपका पार्टनर अगर आपके बिना कहे समझता है और इस बात का ख्याल रखता है तो समझिए कि आपके रिश्ते में बहुत प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत करता है और आपको पर्सनल स्पेस देता है तो समझिए कि वो आपसे प्यार भी करता है और आपको समझता भी है। हर रिलेशनशिप में पार्टनर के प्रति सम्मान और उसके व्यक्तिगत स्पेस की कद्र होनी चाहिए तभी रिश्ता आगे बढ़ पाता है। इसके अलावा, अगर आपका पार्टनर आपकी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखता है तो समझिए वो आपसे बहुत प्यार करता है।
विज्ञापन
5 of 5
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपका पार्टनर आपकी सारी इच्छाओं का ख्याल रखता है और घर के कामों में आपका हाथ बंटाता है तो समझिए वो आपसे बहुत प्यार करता है। इसके अलावा, अगर आपका पार्टनर आपको खुश रखने का कोई मौका नहीं छोड़ता है तो समझिए कि आप उसके लिए खास हैं और वो आपको दिल की गहराई से प्यार करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।