क्रिकेट के भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर लॉकडाउन पीरियड में परिवार को पूरा समय दे रहे हैं। बीते 24 मई को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह थी, जिसे उन्होंने बहुत खास तरीके से मनाया। सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि और पूरे परिवार के लिए मैंगो कुल्फी बनाई और सबको सरप्राइज कर डाला। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुल्फी बनाते नजर आ रहे हैं।
शादी की 25वीं सालगिरह पर सचिन तेंदुलकर बने शेफ, पत्नी को मैंगो कुल्फी बनाकर खिलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि 'शादी की सालगिरह पर एक सरप्राइज. शादी की 25वीं सालगिरह पर घर में पूरे परिवार के लिए आम कुल्फी बनाई।' 47 साल के सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो में यह भी बताया कि है कि उन्होंने आम की कुल्फी किस तरह बनाई है।
Made this Mango Kulfi as a surprise for everyone at home on our 25th wedding anniversary. 🥭 ☺️
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on
आपको बता दें कि सचिन और अंजलि साल 1990 में पहली बार एक दूसरे से मिले थे और पांच साल बाद 24 मई 1995 को दोनों ने शादी कर ली। उनकी एक बेटी सारा और एक बेटा अर्जुन है।
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on
मालूम हो कि पिछले दिनों सचिन तेंदुलकर हाल ही में हेयरकट कर्मी के नए अवतार में नजर आए थे। उन्होंने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बाल काटे थे और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। उनके साथ उनकी बेटी सारा भी वहां थी।
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि 'एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करनी होती है। बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हों। हेयरकट कैसा भी हुआ हो अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो। मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंदुलकर को बहुत बहुत धन्यवाद।