{"_id":"5f6c1da3d2b4b113db552f18","slug":"strong-relationship-tips-between-mother-and-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बातों को ध्यान में रखने से मां बेटी का रिश्ता होता है और भी मजबूत","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन बातों को ध्यान में रखने से मां बेटी का रिश्ता होता है और भी मजबूत
लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां बेटी का रिश्ता
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया का सबसे खूबसूरत और मजबूत रिश्ता एक मां और बेटी के बीच का होता है। मां ही होती है जो बेटी को सबसे ज्यादा अच्छी तरह समझती है। कोई भी बेटी अपनी हर प्रॉब्लम सबसे पहले अपनी मां के साथ शेयर करना चाहती है। लेकिन कभी कुछ परिस्थितियों के चलते इस प्यारे से रिश्ते में भी कुछ दूरियां आ जाती हैं। छोटी मगर काम की बातों को ध्यान में रखकर आप अपने और बेटी के बीच के रिश्ते को और भी मजबूत बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं....
2 of 5
mother and daughter
- फोटो : pixabay
मां और बेटी का रिश्ता बहुत मजबूत होता है लेकिन समय के साथ हर रिश्ते में कुछ बदलाव होते हैं, उन बदलावो को अपनाकर ही आप आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए एक उम्र के बाद बेटी के साथ हमेशा एक दोस्त की तरह रहें। ताकि वो अपनी बात आपसे बिना किसी डर के शेयर कर पाए। जब आपकी बेटी से कोई गलती हो जाए तो गुस्से से डांटने के बजाय उसे प्यार से समझाएं। इससे वो आपकी बातों को अच्छे से समझेगी और आपके बीच का रिश्ता मजबूत होगा।
3 of 5
mother and daughter
- फोटो : pixabay
आज के टाइम में ज्यादातर महिलाएं जॉब करती हैं। ऐसे में घर और काम के बीच समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में सही से बात न हो पाने के कारण रिश्तो में दूरियां आ जाती हैं। इसलिए जब आप खाना बनाएं या कुछ और काम करें तो बातें करते हुए रोचक तरह से बेटी को घर का काम और कुछ नया सिखाएं। जिससे आपकी बेटी कोई भी काम करना आसानी से सीखेगी और इससे आप दोनों के बीच की कम्यूनिकेशन अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mother and daughter
- फोटो : pixabay
किसी की भी जिंदगी में जन्मदिन बहुत स्पेशल दिन होता है। इसलिए अपनी बेटी का बर्थडे कभी न भूलें कोशिश करें की आप उन्हें सबसे पहले विश करें। इससे आपकी बेटी को इस बात का अहसास रहेगा कि उसकी आपकी जिंदगी में बहुत अहमियत है। अगर आप उसका बर्थडे भूल भी जाती हैं तो अपनी बेटी के लिए कुछ स्पेशल करें।
विज्ञापन
5 of 5
mother and daughter
- फोटो : pixabay
कुछ समय निकालकर अपनी बेटी के साथ बिताएं। उसकी मनपसंद जगह पर घूमने जाएं। आप पूरे परिवार के साथ कहीं पर पिकनिक मनाने का प्रोग्राम भी बना सकती हैं। इससे पूरे परिवार के साथ रिश्ते की डोर मजबूत बनी रहेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।