{"_id":"5f6aff068ebc3e0abc5f4a98","slug":"these-tips-make-your-relationship-happy-and-stronger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर को अपने और भी करीब लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पार्टनर को अपने और भी करीब लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Relationship
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपके रिश्ते की शुरुआत हो या फिर आपके और पार्टनर के रिश्ते को काफी समय गया हो। हर कपल्स चाहते हैं कि उनके बीच बिलकुल भी दूरी न आए। इसलिए हर रिश्ते में कुछ टिप्स को अपनाकर आप पार्टनर को अपने और भी करीब ला सकते हैं। हर रिश्ते में समय के साथ बदलाव आते हैं। कभी-कभी कपल्स को ये शिकायत रहती है कि उनका पार्टनर अब पहले जैसा नहीं रहा या फिर उनसे ज्यादा काम को तरजीह देता है। इसी तरह से अगर एक दो बार डेट करने के बाद भी आपका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो कुछ टिप्स की मदद से आपका पार्टनर आपकी ओर खींचा चला आएगा। चलिए जानते हैं वे टिप्स जिनसे ला सकते हैं आप अपने पार्टनर को करीब...
2 of 5
प्यार से हाथों में हाथ थामें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अगर आपका रिश्ता अभी शुरु हुआ है और आप अपने पार्टनर के साथ पहली बार डेट पर जा चुके हैं। आपकी डेट भी बहुत अच्छी रही फिर भी पार्टनर की तरफ से कोई खास रिस्पांस नहीं आ रहा है, तो अगली बार जब भी मिलें तो कैजुअल तरीके से बात करते अपने पार्टनर का हाथ अपने हाथो में थामें। जिससे उनको कुछ अलग एहसास होगा। अपने पार्टनर को सेफ फील करवाएं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुरुष अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते है, इसलिए ज्यादातर लड़कियों को ये शिकायत होती है कि उनके पार्टनर उनसे ज्यादा अपने काम को तरजीह देते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर के काम के बारे में बात कर सकती हैं। उनके काम की तारीफ कर सकती हैं। जिससे उन्हें लगेगा कि आपको उनकी ही नहीं बल्कि उनके काम की भी कद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
relationship
- फोटो : pixa
किसी को भी अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है लड़कियों को ही नहीं लड़को को भी अपनी तारीफ पसंद होती है। इसलिए आप अपने पार्टनर की तारीफ कर सकती हैं। चाहे वे भले ही आपके सामने इस बात को जाहिर न करें लेकिन जब आप उनकी तारीफ करेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
5 of 5
relationship
- फोटो : file photo
जब आपका साथी आपसे कुछ कह रहा हो तो ध्यान से सुने। खासकर जब वे आपसे कोई रोचक बात कर रहे हो तो उनकी बातों में रुचि दिखाएं। खासकर लड़को को ये बहुत अच्छा लगता है, जब लड़की उनकी बातों में रुचि दिखाती है। आप भी कोई रोचक बात उन्हें बता सकती हैं या फिर उनकी बात के बारे में कोई सवाल बगैरह कर सकती हैं। इससे उनको अहसास होगा की आप उनकी हर एक बात पर ध्यान देती हैं। इन्हीं छोटी बातों से एक रिश्ते की शुरुआत होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।