सब्सक्राइब करें

#couplechallenge: सोशल मीडिया पर कपल्स शेयर कर रहे रोमांटिक फोटो तो सिंगल्स निकाल रहे भड़ास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 24 Sep 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Couple Challenge Starts On Social Media Singles Sharing Funny Memes couplechallenge
#couplechallange: कपल चैलेंज - फोटो : Facebook

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नई चुनौती ट्रेंड कर रही है। #CoupleChallenge के नाम से ट्रेंड हो रही यह चुनौती खास तौर पर कपल्स (Couples) के लिए है। इस चैलेंज के तहत,  कपल्स को अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर करनी है। कपल्स इस चैलेंज को खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें और उनके पार्टनर को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने का बैठे-बिठाए एक बेहतरीन बहाना मिल गया है। फेसबुक पर ऐसी तस्वीरों की बाढ़ सी आई हुई है। लेकिन दूसरी ओर जो सिंगल हैं, उन्हें यह चैलेंस रास नहीं आ रहा और वे सोशल मीडिया पर ही अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। 

Trending Videos
Couple Challenge Starts On Social Media Singles Sharing Funny Memes couplechallenge
Couple Challange - फोटो : Facebook@RaviShekhar SIngh

दरअसल सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे चैलेंज ट्रेंड होते रहते हैं। आपको याद होगा, पिछले दिनों #thenandnow, #10yearsback और #20yearsback जैसे चैलेंजेस ट्रेंड हो रहे थे, जिनमें लोग अपनी 10 साल, 20 साल पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे थे। कुछ साल पहले #icebucketchallenge भी खूब ट्रेंड हुआ था, जिसमें लोग ठंड के बावजूद बर्फ या बर्फीले पानी शरीर पर डालते हुए वीडियो शेयर करते थे। #CoupleChallenge भी एक नए तरह का चैलेंज है, जिसमें कपल्स अपनी तस्वीरें डाल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple Challenge Starts On Social Media Singles Sharing Funny Memes couplechallenge
#couplechallange - फोटो : Facebook@Prakash Sharma
  • हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस चैलेंज को शुरु किसने किया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह खूब ट्रेंड हो रहा है। इसे ट्रेंड होने में ज्यादा समय नहीं लगा और लोग अपने पार्टनर संग रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करने लगे। पिछले दिनों कपल्स हैशटैग #WeMetonTwitter के साथ अपने पार्टनर से मिलने की कहानियां साझा कर रहे थे। इसी तरह कपल चैलेंज है जिसे कपल्स एंजॉय कर रहे हैं। 
Couple Challenge Starts On Social Media Singles Sharing Funny Memes couplechallenge
#couplechallange - फोटो : Facebook@DhruvGupt

अपने व्यक्तित्व, व्यवहार, पोस्ट, कविता, किस्सों और लेखों के जरिए सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय होने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्त भी इस चैलेंज का हिस्सा बनते हुए लिखते हैं,

दो दिनों बाद आज फेसबुक खोला तो देखा कि कपल चैलेंज के तहत यहां मियां-बीवी की फोटुओं की बाढ़ आई हुई है। जो बेचारे कुंवारे हैं वे अकेलेपन की मस्तियों की तस्वीरें डालकर खुन्नस मिटा रहे हैं। बहुत सोचने के बाद भी मेरी समझ में नहीं आया कि अपनी वाली या अपने वाले के साथ फोटू छापने में क्या चैलेंज है। मजा तो तब है जब आप बाहर वाली या बाहर वाले के साथ की तस्वीर पोस्ट करने का साहस जुटा पाएं। है किसी में इतनी हिम्मत? मुझमें भी नहीं है। तो अपने-अपने जीवनसाथी को फुसलाने के इस अभियान में फ़िलहाल मुझे भी शामिल समझा जाए! आप मुझे दाद भी दे सकते हैं कि तस्वीर में मैंने कम से कम यह तो स्वीकार किया है कि घरवाली के सामने मेरी औकात क्या है।

विज्ञापन
Couple Challenge Starts On Social Media Singles Sharing Funny Memes couplechallenge
CoupleChallange - फोटो : Social Media
  • वहीं, दूसरी ओर सिंगल्स इस चैलेंज को लेकर अपनी भड़ास निकालते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सारी पोस्ट में ये बात कॉमन नजर आ रही है कि अपनी पत्नी या अपने पति के साथ तस्वीर डालने में चैलेंज कैसा? हिम्मत हो तो दूसरे की डाल कर दिखाओ। सिंगल लोगों ने मीम्स टेंपलेट का इस्तेमाल करते हुए भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसपर कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं। सिंगल्स एक ऐसी तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें यह भ्रम पैदा होता है कि कुछ तस्वीरें हैं जो पूरी तरह डाउनलोड नहीं होने की वजह से नहीं दिख रही। सच्चाई ये है कि तस्वीर में कोई है ही नहीं। ऐसे ही कई और तरीकों से सिंगल्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed