शादी केवल दो इंसानों को नहीं बल्कि दो परिवारों को जोड़ती है। शादी के बाद जब लड़की अपने ससुराल आती है तो उस दौरान वह परिवार का केंद्र बन जाती है। ऐसे में रिश्तों के भीतर तारतम्यता स्थापित करना उसके लिए एक चुनौती भरा काम हो जाता है। नए परिवार के साथ घुलने-मिलने में थोड़ा समय तो जरूर लगेगा। शादी के बाद नए परिवार में आने के बाद लड़की को सास अगर बहु समझदारी और प्रेम का परिचय दे तो सास के साथ एकजोड़ता स्थापित हो सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी सास के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर सकतीं हैं...
सास के साथ रिश्तों को करना है मजबूत, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना रवैया बदलें
अगर आपकी सास आपके हर काम में कमियां ढूंढतीं हैं और उनकी ये आदत खत्म होने की बजाए दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में जरुरत है कि आप अपने रवैये में बदलाव करें। हर काम में आप उनको सफाई देने की बजाए शांत रहने की कोशिश करें। बेवजह की नोकझोंक उनके साथ बंद कर दें। हो सकता है कि आपके द्वारा प्रतिउत्तर ना करने से आपकी सास का व्यवहार बदल जाए। ऐसे में संयम से काम लेना बेहतर होगा।
तारीफ करने दें
ज्यादा से ज्यादा अपनी सास की तारीफ कीजिए। अगर वो अपनी तारीफ खुद करती हैं तो उनकी हां में हां मिलाइए। ऐसे में आप दोनो की नोकझोंक कब खत्म हो जाएगी पता भी नही चलेगा।
कम बात करें
आपको ऐसा लगता है कि ज्यादा बात करने से सास के साथ झगड़े की आशंका बन जाती है तो समझदारी इसी में है कि चुप रहें। उनको बहस करने का एक भी मौका मत दीजिए। उनके साथ तकरार से करने से बचिए। हो सके तो वही बातें करिए जो उन्हें रास आती हों।
बच्चों और दादी के बीच न पड़ें
अपने बच्चे और सास के बीच के रिश्ते में बाधा ना बनें। दादी और पोता-पोती के बीच का रिश्ता काफी मधुर होता है। वो आपसे ज्यादा आपके बच्चों को प्यार करेंगी। इन बातों से आपको खुश होनी चाहिए। बच्चे अपने ग्रैंड पैरेंट्स से बहुत कुछ सीखते भी हैं। वो उन्हें सही गलत की समझ भी हमेशा देते हैं।