{"_id":"6a8154cdb605ee07060192ef","slug":"video-jwalamukhi-shravan-mela-crowd-temple-darshan-kangra-himachal-news-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: श्रावण मेले के चौथे दिन ज्वालामुखी में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर मार्ग तक पहुंची कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: श्रावण मेले के चौथे दिन ज्वालामुखी में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर मार्ग तक पहुंची कतार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:42 AM IST
Link Copied
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चल रहे श्रावण मेलों के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां ज्वाला के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई और लाइन मंदिर मार्ग तक पहुंच गई।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मंदिर में भेजा जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा परिवार सहित रविवार को मंदिर पहुंचे और मां ज्वाला के दर्शन किए। उन्होंने हवन-यज्ञ में आहुतियां भी डालीं। इसके बाद उन्होंने मंदिर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस, मंदिर प्रशासन और विभिन्न विभागों के कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं।
डीएसपी ज्वालामुखी अनिल शर्मा ने भी सुबह मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सहित मंदिर तक पहुंचने वाले अन्य रास्तों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ होमगार्ड और एक्स सर्विसमैन की भी तैनाती की गई है। सभी जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अलर्ट हैं।
मंदिर के पुजारी अभिनव शर्मा ने बताया कि श्रावण मेलों के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, सफाई, अतिरिक्त कर्मचारियों, लंगर और निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
श्रावण मेले के चौथे दिन ज्वालामुखी में उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने का प्रयास जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।