फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में रिश्ते को बनाना चाहते हैं और मजबूत, तो भूलकर भी इन बातों को न करें इग्नोर

Fri, 04 Jan 2019 10:35 AM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 04 Jan 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Tips to make your relationship loving and long lasting
couple
रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं। इन्हें निभाना कोई आसान काम नहीं है। बहुत बार लोग जल्दबाजी में एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन कुछ समय के बाद उनके लिए एक दूसरे के साथ रहना मुश्किल होने लगता है। कई बार तो दोनों के बीच चीजें इतनी खराब हो जाती हैं कि रिश्ता खत्म होने तक की कगार पर आ जाता है। अगर आपके रिश्ते की गाड़ी भी ट्रैक पर नहीं है तो ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। आइए जानते हैं क्या है वो बातें...
Tips to make your relationship loving and long lasting
couple
हर परिस्थिति में समझदारी से लें फैसला
लड़के और लड़कियों के व्यवहार से लेकर आदतों में काफी अंतर होता है। दोनों के रिलेशनशिप में आ जाने से दोनों की अलग-अलग आदतों के चलते उन्हें कई परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको हर परिस्थिति में समझदारी से समाधान निकालना होगा। आपको यह समझना होगा कि हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते ही हैं। तो सबसे पहले आपको अपने दिमाग को शांत रख सोचना होगा और ध्यान देना होगा कि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न ले लें।
Tips to make your relationship loving and long lasting
couple
अपने पार्टनर को दें पर्सनल स्पेस
जब आप किसी से बेहद प्यार करते हैं तो आप हर एक चीज उनके साथ करना पसंद करते हैं। शुरुआत में तो ये सब चीजें आप दोनों को बहुत अच्छी लगेंगी, लेकिन एक समय के बाद ये आपके रिश्तों को मजबूत करने के बजाय बिगाड़ने का काम करेंगी। हर इंसान अपना एक पर्सनल स्पेस चाहता है और जब वो उसे नहीं मिल पाता तो वह घुटन महसूस करने लगता है। अपने रिश्ते में कभी ऐसी स्टेज न आने दें। ऐसे में दोनों एक दूसरे को थोड़ा स्पेस दें, जिससे आप दोनों का रिश्ता पहले से भी मजबूत होता जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to make your relationship loving and long lasting
couple lifestyle
वो जैसे हैं उनसे वैसे प्यार करें
कभी भी अपने पार्टनर को अपने फायदे अनुसार उनकी आदतों को न बदलने के लिए न कहें। अगर आप उनके फायदे के लिए उन्हें उनमें कुछ बदलाव करने के लिए कह रहे हैं तो ठीक है, लेकिन अपने लिए उन्हें न बदले। आपको यह समझना होगा कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। हर किसी में कोई न कोई कमी तो होती ही है।
विज्ञापन
Tips to make your relationship loving and long lasting
happy couple
एक्स के बारे में ज्यादा चर्चा न करें
अगर आप दोनों एक दूसरे के प्रति सीरियस हैं तो आप दोनों को सबसे पहले अपने-अपने एक्स की बातों को अपनी बातों से दूर करना होगा। हां यह जरूरी है कि आप दोनों एक दूसरे को अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में बताएं, लेकिन बात-बात पर उनकी चर्चा करने से बचें। एक बात का खास ख्याल रखें वह यह कि कभी भी अपने मौजूदा पार्टनर की तुलना अपने एक्स से न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed