{"_id":"6a7f21e4193738d5ac0f3a34","slug":"colleges-to-upload-marks-by-august-20-meerut-news-c-72-1-mct1014-157706-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 20 अगस्त तक अंक अपलोड करें कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 20 अगस्त तक अंक अपलोड करें कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने सम सेमेस्टर की आंतरिक, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के अंक अपलोड करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर जून-2026 के सभी पाठ्यक्रमों की आंतरिक, प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 20 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विश्वविद्यालय ने संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों के प्राचार्य/प्राचार्या और निदेशकों को अंक निर्धारित समय सीमा में अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश अनुसार प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के लिए परीक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। यदि कोई परीक्षक परीक्षा कराने में असमर्थता जताता है तो संबंधित महाविद्यालय को उसका लिखित पत्र विश्वविद्यालय को भेजकर दूसरे परीक्षक की नियुक्ति करानी होगी और परीक्षा समय से पूरी करानी होगी।
वार्षिक प्रणाली की आंतरिक, प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के अंक annual.ccsuniversityweb.in तथा सम सेमेस्टर जून-2026 के सभी पाठ्यक्रमों के अंक ecsuniversityweb.in पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 20 अगस्त के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी विद्यार्थी आंतरिक अंकों से वंचित न रहे। पूर्णांक और प्राप्तांक का मिलान करने के बाद ही अंक अपलोड किए जाएं। अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची के साथ आंतरिक, प्रयोगात्मक एवं मौखिक अंकों की पोर्टल प्रति/कुलसचिव प्रति गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जमा करनी होगी। पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 8077791145, 7078132884 और ई-मेल helpdeskccsuweb@ gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर जून-2026 के सभी पाठ्यक्रमों की आंतरिक, प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 20 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विश्वविद्यालय ने संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों के प्राचार्य/प्राचार्या और निदेशकों को अंक निर्धारित समय सीमा में अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश अनुसार प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के लिए परीक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। यदि कोई परीक्षक परीक्षा कराने में असमर्थता जताता है तो संबंधित महाविद्यालय को उसका लिखित पत्र विश्वविद्यालय को भेजकर दूसरे परीक्षक की नियुक्ति करानी होगी और परीक्षा समय से पूरी करानी होगी।
विज्ञापन
वार्षिक प्रणाली की आंतरिक, प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं के अंक annual.ccsuniversityweb.in तथा सम सेमेस्टर जून-2026 के सभी पाठ्यक्रमों के अंक ecsuniversityweb.in पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 20 अगस्त के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी विद्यार्थी आंतरिक अंकों से वंचित न रहे। पूर्णांक और प्राप्तांक का मिलान करने के बाद ही अंक अपलोड किए जाएं। अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची के साथ आंतरिक, प्रयोगात्मक एवं मौखिक अंकों की पोर्टल प्रति/कुलसचिव प्रति गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जमा करनी होगी। पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 8077791145, 7078132884 और ई-मेल helpdeskccsuweb
विज्ञापन