{"_id":"5f55b0958ebc3e368b699c80","slug":"you-should-not-say-these-heartbreaking-things-to-your-partner-relationship-can-break","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुस्से में कही गई ये बातें पहुंचा सकती हैं पार्टनर के दिल को ठेस, टूट सकता है आपका रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
गुस्से में कही गई ये बातें पहुंचा सकती हैं पार्टनर के दिल को ठेस, टूट सकता है आपका रिश्ता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर कपल के बीच कभी प्यार भरी बातें तो कभी नोंक-झोंक होती ही रहती है। प्यार के साथ नोंक-झोंक होना भी जरुरी है, लेकिन इसे एक सीमा तक ही रखना ठीक होता है। कभी-कभी ये झगड़े बढ़ भी जाते हैं और हो सकता है कि आपकी कही गई कोई बात पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा दे। इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। गुस्से में पार्टनर से कहीं गई कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे आपके पार्टनर का दिल टूट सकता है, जिसकी वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है या रिश्ता टूट भी सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं, जो गुस्से में भी पार्टनर से नहीं कहनी चाहिए।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किसी भी रिलेशन में एक दूसरे को वक्त देना जरुरी होता है। इसलिए हर पार्टनर को कोशिश करनी चाहिए कि एक दूसरे के लिए टाइम निकालें। लेकिन कभी-कभी शेड्यूल इतना विजी हो जाता है कि पार्टनर आपको टाइम नहीं दे पाता है। आपको अपने पार्टनर से इस पर शांति के साथ बात करना चाहिए, और उसे समझना चाहिए, लेकिन गुस्से में आकर इतनी सी बात पर पार्टनर के लिए सेल्फिश जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना उनके दिल के दुखा सकता है। इसलिए ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शादीशुदा कपल्स के बीच झगड़े तो होते ही रहते हैं, लेकिन झगड़े को हमेशा अपने तक ही सीमित रखना सही रहता है। अपने झगड़े में कभी भी एक-दूसरे के माता-पिता या फैमिली के लिए अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। इससे आपका रिश्ता टूट सकता है। इसलिए झगड़ा करते समय गुस्से में भी इस मर्यादा का ध्यान रखना जरुरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ज्यादातर देखने में आता है कि पार्टनर एक दूसरे से गुस्से में कह देते हैं कि तुमसे शादी करना या तुम्हारे जैसे इंसान के साथ रिलेशन में आना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। ये बात आपके पार्टनर के दिल को चुभ सकती है, जिससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। इसलिए गुस्से में भी ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।